विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेहा धूपिया ने दिखलाई नन्हीं मेहमान की पहली झलक, रखा यह खूबसूरत नाम

By Rahul soniEdited By:
Published: Tue, 20 Nov 2018 01:40 PM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 07:50 AM (IST)

नेहा धूपिया ने अपनी बेटी को लेकर जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

नेहा धूपिया ने दिखलाई नन्हीं मेहमान की पहली झलक, रखा यह खूबसूरत नाम
नेहा धूपिया ने दिखलाई नन्हीं मेहमान की पहली झलक, रखा यह खूबसूरत नाम

मुंबई। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा नेहा धूपिया और अभिनेता अंगद बेदी के घर रविवार 18 नवंबर को नन्हीं परी आई। इन नन्हीं मेहमान का स्वागत किया गया था। अब इसकी पहली झलक भी मां नेहा धूपिया द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई है। साथ में खास तौर पर इस नन्हीं मेहमान का नाम भी सबको बताया है। 

मेहर धूपिया बेदी। जी हां, यह नाम है बॉलीवुड की नई स्टारकिड का। नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपनी बेटी का नाम मेहर रखा है। नेहा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर मेहर की एक तस्वीर शेयर की है जिसके साथ वे लिखती हैं कि, मेहर धूपिया बेदी दुनिया को हैलो बोलिए। तस्वीर में मेहर पूरी तरह से नजर नहीं आ रही हैं। इसमें उनके पैरों को देखा जा सकता है। 

आपको बता दें कि, नेहा ने 18 नवंबर को सुबह 11 बजे मुंबई के खार इलाके में स्थित एक अस्पताल में बेबी गर्ल को जन्म दिया था। नेहा लगातार अपनी शादी और इसके बाद प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में रही हैं। दरअसल, नेहा ने शादी के बारे में किसी को नहीं बताया था और अचानक उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई तो सबको पता चला कि उन्होंने अंगद बेदी से शादी कर ली है। अगर बात करें प्रेगनेंसी की तो नेहा ने उसी प्रकार अपनी प्रेगनेंसी को एंजॉय किया जिस प्रकार करीना कपूर खान और सोहा अली खान ने किया था। नेहा ने प्रेगनेंसी से पहले की तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर साझा किया था।  

यह भी पढ़ें: दीपिका-रणवीर रिसेप्शन के लिए बेंगलुरु रवाना, यहां देंगे बतौर कपल पहली प्रेजेंस, एेसा होगा अंदाज

नेहा हाल ही में जागरण के शो लाइट्स कैमरा में एक्शन में जब आई थी तब उन्होंने कई बाते शेयर की थी। नेहा ने कहा था कि, उनके साथ अलग बात यह रही है कि जितनी भी उन्होंने अभी तक प्लानिंग की है उसके उल्टा ही हुआ है। नेहा ने कहा था कि, जो भी मैं प्लान करती हूं वो होता नहीं है और जो नहीं प्लान करती हूं वो हो जाता है। शादी का मामला भी कुछ एेसा ही है। नेहा ने बताया कि, एक समय तो उन्होंने सोच लिया था कि वे शादी नहीं करेंगी लेकिन इसके तुरंत बाद ही एेसा सिच्वेशन बनी की शादी हो गई। 

यह भी पढ़ें: हाउसफुल 4 की शूटिंग हुई पूरी, अगले साल लगेगा कॉमेडी का तड़का

नेहा ने इस दौरान प्रेग्नेंसी को लेकर एक वाकया बताया था कि जब सोहा अली खान प्रेग्नेंट थी तब उन्होंने सुबह 8.30 बजे उन्हें कॉल लगाया था। बातचीत में सोहा ने बताया था कि वे काम कर रही हैं। इसके बाद उनकी बात करीब 11.30 बजे हुई तो सोहा ने कहा कि वे हॉस्पिटल में हैं और कुछ समय बाद इनाया का जन्म हो गया। नेहा ने कहा कि, यह मेरे लिए शॉकिंग था कि सोहा आखिरी तक काम कर रही थी और उन्होंने इस प्रकार प्रेग्नेंसी को एंजॉय किया। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।