विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pathaan Russia Release: नहीं खत्म हुआ 'पठान' फीवर, रूस में शाह रुख की फिल्म को मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी रिलीज

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Wed, 12 Jul 2023 05:24 PM (IST)

शाह रुख खान ने पठान फिल्म के साथ पूरे चार साल बाद फिल्मी पर्दे पर धमाकेदार कमबैक किया। शाह रुख ...और पढ़ें

Still Images of Deepika Padukone and Shah Rukh Khan from Pathaan
Still Images of Deepika Padukone and Shah Rukh Khan from Pathaan

HighLights

  1. साल 2023 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म है 'पठान'
  2. सबसे ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन करने वाली भी पहली हिंदी फिल्म है 'पठान'
  3. रूस में बहुत ज्यादा संख्या में रिलीज होगी शाह रुख खान की फिल्म

नई दिल्ली, जेएनएन। Pathaan Russia Release: शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने 2023 में 'पठान' के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमबैक किया। भारतीय सिनेमा के इतिहास में यह वह हिंदी मूवी बताई जाती है, जिसने कम समय में 100 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया।

फिल्म ने 500 करोड़ से ऊपर का कुल नेट कलेक्शन किया। वहीं, दुनियाभर में मूवी ने हिंदी सिनेमा का परचम लहराते हुए 1000 करोड़ के पार की कमाई की। सबसे ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन करने वाली भी पहली हिंदी फिल्म है। मगर ऐसा लगता है कि मेकर्स द्वारा 'पठान' का परचम अभी और लहराना बाकी है।

रशिया में रिलीज होगी 'पठान'

शाह रुख खान इन दिनों 'जवान' फिल्म को लेकर बिजी हैं। 'पठान' जनवरी, 2023 में रिलीज की गई थी। पहले ही दिन से फिल्म में ऐसा ताबड़तोड़ बिजनेस किया, कि दूसरी कोई फिल्म लंबे समय तक 'पठान' के आगे टिक न सकी। फिल्म ने 524.62 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया है, और अब रूस भी पठान की सक्सेस में चार चांद लगाने के लिए तैयार है। 13 जुलाई को रशिया में यह फिल्म रिलीज हो रही है।

बांग्लादेश के बाद रूस में इतिहास रचेगी पठान!

यश राज फिल्म्स (YRF) के प्रोडक्शन में बनी 'पठान' पहली हिंदी फिल्म है, जिसे बांग्लादेश में रिलीज किया गया था, और अब यह रशिया में भी इतिहास रचने के लिए तैयार है। रूस में 'पठान' 2870 स्क्रीन्स पर 3000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी। यह किसी भी हिंदी फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी रिलीज होगी। रूस के बाद 'पठान' इसी साल एक सितंबर को जापान में रिलीज होगी।

'झूमे जो पठान' को मिले 600 मिलियन से ज्यादा व्यू

हाल ही में यश राज फिल्म्स के ऑफिशियल पेज पर शेयर किया गया कि फिल्म के सॉन्ग 'झूमे जो पठान' को 600 मिलिनय से ज्यादा व्यू मिले हैं। यह किसी भी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि है। 'पठान' ने पहले ही कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। यह शाह रुख खान की मोस्ट अवेटेड कमबैक फिल्म है। यह देखना दिलचस्प होगा कि रशिया में फिल्म कितना कमाती है।