विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dream Girl 2: पैपराजी ने सुहाना खान से पूछा कैसी लगी 'ड्रीम गर्ल 2'? शाह रुख खान की बेटी ने दिया ये रिव्यू

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Sat, 26 Aug 2023 06:59 PM (GMT+05:30)

Suhana Khan On Dream Girl 2 आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 इन दिनों सिनेमाघरों में ...और पढ़ें

ड्रीम गर्ल 2 को लेकर सुहाना खान कही ये बात (Photo Credit-Twitter)
ड्रीम गर्ल 2 को लेकर सुहाना खान कही ये बात (Photo Credit-Twitter)

HighLights

  1. जानिए सुहाना खान को कैसी लगी ड्रीम गर्ल 2
  2. अनन्या पांडे हैं सुहाना की बेस्ट फ्रेंड
  3. बॉक्स ऑफिस पर ड्रीम गर्ल 2 मिली अच्छी शुरुआत

नई दिल्ली जेएनएन: Suhana Khan On Ananya Panday Dream Girl 2: डायरेक्टर राज शांडिल्य की कॉमेडी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को लेकर फैंस के अंदर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की इस फिल्म की चर्चा हर तरफ हो रही है। इतना ही नहीं रिलीज के पहले ही दिन 'ड्रीम गर्ल 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत भी कर डाली है।

इस बीच अनन्या पांडे की बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें वह 'ड्रीम गर्ल 2' की रिव्यू करती नजर आ रही हैं।

जानिए सुहाना खान को कैसी लगी 'ड्रीम गर्ल 2'

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान 'ड्रीम गर्ल 2' को देखने के बाद बाहर निकलती हुईं नजर आ रही है। मौके पर मौजूद पैपराजी उनसे ये सवाल पूछते हैं कि- ''सुहाना आपको ये फिल्म कैसी लगी।''

इसके बाद सुहाना खान बिना देरी करते हुए कहती हैं कि- ''बहुत अच्छी'', इस तरह से सुहाना ने बताया है कि आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की 'ड्रीम गर्ल 2' उन्हें काफी पसंद आई है। बता दें कि सुहाना खान का ये वीडियो 'ड्रीम गर्ल 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद का है, जिसे फिल्म की रिलीज से पहले मुंबई में रखा गया था।

उस दौरान सुहाना खान अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर के साथ स्पॉट हुईं। सुहाना के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो जल्द ही शाह रुख खान की बेटी डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं।

'ड्रीम गर्ल 2' को बॉक्स ऑफिस पर मिली धमाकेदार शुरुआत

आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखा दिया है। ओपनिंग डे पर इस फिल्म 10.69 करोड़ का बंपर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। जिसके चलते 'ड्रीम गर्ल 2' की इस शानदार शुरुआत के साथ ही आयुष्मान खुराना के करियर की पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।