Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jyoti Maurya प्रकरण के बाद बढ़ी मनीष दुबे की मुश्किलें, गुलाबी गैंग ने एक्शन नहीं लेने पर दी डंडे चलाने की धमकी

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 12 Jul 2023 04:50 PM (IST)

    SDM Jyoti Maurya Row गुलाबी गैंग ने यह भी कहा है कि ज्योति मौर्य के कारण कई महिलाओं को नीचा देखना पड़ रहा है जो कि गलत बात है। एक की गलती की सजा सभी को नहीं मिलनी चाहिए। गुलाबी गैंग की महिलाओं ने धमकी दी है कि मनीष दुबे के खिलाफ अगर कार्रवाई नहीं की गई तो वह होमगार्ड विभाग में घुसकर डंडे चलाएंगी।

    Hero Image
    SDM Jyoti Maurya Row, Gulabi Gang On Manish Dubey, Manish Dubey Jyoti Maurya case updates

    नई दिल्ली, जेएनएन। SDM Jyoti Maurya Row: एसडीएम ज्योति मौर्या और मनीष दुबे की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है, जहां एक ओर दोनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। वहीं, दोनों को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। अब उनकी मुश्किलें और बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश के महोबा में गुलाबी गैंग ने इन दोनों के खिलाफ प्रदर्शन किया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुलाबी गैंग ने मनीष दुबे को लेकर क्या मांग की है?

    गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल ने मांग की है कि मनीष दुबे को पद से बर्खास्त किया जाए। वे वर्तमान में होमगार्ड कमांडेंट के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने मनीष पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। गुलाबी गैंग के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी बातें नहीं मानी गई तो वह कार्यालय में घुसकर विरोध प्रदर्शन करते हुए डंडे चलाएंगी। गुलाबी गैंग की महिलाओं ने प्रदर्शन के दौरान लगातार 'मनीष दुबे को भगाना है, महोबा को बचाना है' के नारे भी लगाए है। संपत पाल ने एसडीएम को एक पत्र भी सौंपा है जो कि राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन है। 

    मनीष दुबे पर ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने क्या आरोप लगाए हैं?

    गौरतलब है कि मनीष दुबे वर्तमान में महोबा जिले में होमगार्ड कमांडेंट के पद पर काम कर रहे हैं। वहीं, बरेली में तैनात ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने उन पर कई आरोप लगाए हैं। उनमें से एक आरोपी यह भी है कि उनका उनकी पत्नी के साथ अफेयर चल रहा है। आलोक मौर्या ने मनीष दुबे और ज्योति मौर्या पर आरोप लगाया है कि उन दोनों ने मिलकर उन्हें जान से मारने के लिए साजिश भी रची है।

    ज्योति मौर्या मामले में मनीष दुबे के खिलाफ क्या एक्शन लिया जा रहा है?

    इस मामले में जांच करने के बाद होमगार्ड के डीजी बीके मौर्या ने मनीष दुबे को सस्पेंड कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच करने की सिफारिश कर दी है। गुलाबी गैंग की महिलाओं का मानना है कि मनीष दुबे ने बुंदेलखंड की भूमि का अपमान किया है। उनके इस कृत्य के कारण शिक्षा ग्रहण करने के लिए महिलाओं को वापस बुलाया जा रहा है जो कि सही नहीं है।

    गुलाबी गैंग की महिलाओं का ज्योति मौर्या विवाद पर क्या कहना है?

    गुलाबी गैंग की महिलाओं का कहना है कि मनीष दुबे और ज्योति मौर्या के प्रकरण के कारण कई महिलाओं की पढ़ाई-लिखाई बंद कराई जा रही है। वहीं, गाने बनाकर महिलाओं को बदनाम किया जा रहा है। मनीष दुबे ने न सिर्फ अपनी पत्नी को तकलीफ दी है बल्कि उन्होंने दूसरे का घर भी बर्बाद किया है।

    comedy show banner
    comedy show banner