विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sourav Ganguly का यादगार कारनामा अभिनय देव की फिल्म में देगा दिखाई

By Rahul soniEdited By:
Published: Tue, 02 Jul 2019 09:30 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jul 2019 09:42 PM (IST)

दूसरा की कहानी सौरव गांगुली के लॉर्ड्स मैदान के शर्टलेस मूवमेंट पर आधारित है। 2002 में नैटवेस्ट सीरीज में भारत ...और पढ़ें

Sourav Ganguly का यादगार कारनामा अभिनय देव की फिल्म में देगा दिखाई
Sourav Ganguly का यादगार कारनामा अभिनय देव की फिल्म में देगा दिखाई

नई दिल्ली, जेएनएन। इन दिनों एक तरफ आईसीसी वर्ल्ड कप (Icc world Cup) की खुमारी चढ़ी हुई है तो दूसरी ओर बॉलीवुड में लगातार अलग-अलग खेलों पर फिल्में बन रही हैं। वहीं अभिनय देव ने खेल आधारित डॉक्युफिक्शनल ड्रामा फिल्म दूसरा का निर्देशन किया है। डेल्ही बेली और 24 जैसी सीरीज का निर्देशन कर चुके अभिनय वर्ष 2002 में लंदन के लॉर्ड्स मैदान (Lords) पर हुए नेटवेस्ट फाइनल मैच की जीत की याद ताजा कराएंगे। उस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी टी-शर्ट उतारकर घुमाई थी। इस ऐतिहासिक पल को केंद्र में रखते हुए अभिनय ने दूसरा का निर्देशन किया है।

अभिनय के मुताबिक उस मैच ने उनके साथ कई युवाओं के जीवन पर प्रभाव डाला था। अभिनय बताते हैं कि उस मैच के वक्त वह 32 वर्ष के थे। मैच में इतने बड़े स्कोर का पीछा करते हुए भारत ने जीत हासिल की थी, जिसके बाद खुशी और गर्व से सौरव ने अपनी टी-शर्ट उतारकर घुमाई थी। उस मैच के बाद लगा कि जब वह कर सकते हैं, तो हम भी अपने जीवन में कुछ भी कर सकते हैं। अभिनय का मानना है कि उस वक्त कई युवाओं के जीवन पर उस मैच का प्रभाव पड़ा था। दूसरा को बनाने की वजह बताते हुए अभिनय कहते हैं कि वह उस ऊर्जा और भावनाओं को दोबारा रिक्रिएट करना चाहते थे, क्योंकि उस ऐतिहासिक पल की वजह से देश का गर्व चौगुना हो गया था। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ देशों में हमारे देश की गिनती होती है। यही वजह है कि एक काल्पनिक कहानी को उस ऐतिहासिक पल के साथ जोड़कर यह फिल्म बनाई है, ताकि उन भावनाओं को आज के युवाओं तक भी पहुंचाया जा सके।

सर्वविदित है कि वर्ष 2002 में लंदन हुए नेटवेस्ट सीरीज में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच को 2 विकेटों से जीत लिया था। युवराज सिंह और मुहम्मद कैफ की कमाल की पार्टनरशिप ने इंग्लैंड के 325 रनों का पीछा करते हुए आखिरी ओवर में 326 रन बनाए थे। 

यह भी पढ़ें: Nusrat Jahan जगन्नाथ रथयात्रा में पति संग होंगी शामिल, इस्कॉन द्वारा भेजे गए निमंत्रण को किया स्वीकार

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।