'मोहब्बत का पाठ' पढ़ाता है सतिंदर सरताज का गाना, 107 मिलियन व्यूज, हफ्तों से इंस्टा पर कर रहा ट्रेंड
सतिंदर सरताज का सूफी गाना दो महीने से यूट्यूब ग्लोबल चार्ट पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। इसने दो महीने में 107 मिलियन व्यूज हासिल किए हैं।
-1795066775643_m.webp)
इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहा सतिंदर का गाना
HighLights
सतिंदर सरताज का गाना यूट्यूब पर ट्रेंडिंग
दो महीने में 107 मिलियन से अधिक व्यूज मिले
सूफी अंदाज और भावनात्मक संगीत ने जीता दर्शकों का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड में आप पॉप इंडियन और चटपटे गाने भले ही कितने सुन लें लेकिन जो मजा सूफी गानों में होता है वो बॉलीवुड स्टाइल में कभी नहीं आ सकता। इसको पसंद करने वाले दर्शक भी बेहद अलग होते हैं।
इस बीच सूफी सिंगर सतिंदर सरताज (Satinder Sartaj) का एक गाना इन दिनों काफी ट्रेंडिंग में बना हुआ है। उनका ये गाना दो महीने पहले रिलीज हुआ था लेकिन यूट्यूब ग्लोबल चार्ट पर ये अभी भी नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। हम बात कर रहे हैं 'गुजारिश' (Guzarish) गाने की। इस गाने को अभी तक 107 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
दो महीने पहले रिलीज हुआ था वीडियो
'गुजारिश' पंजाबी सूफी गायक सतिंदर सरताज का रोमांटिक गाना है, जिसमें उनकी शायरी, सूफियाना अंदाज और इमोशनल संगीत को दुनियाभर में प्यार मिल रहा है। गाने के गीतकार और संगीतकार भी खुद सतिंदर सरताज ही हैं। यह 2015 में आया था लेकिन दो महीने पहले इसका वीडियो रिलीज किया गया जिसके बाद इसे और भी पॉपुलैरिटी मिली। सोशल मीडिया पर लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर रील्स बना रहे हैं।

इस गाने की सबसे खास लाइन - 'हमें चिट्ठियां मिली हैं माहताब से, कोई बच नहीं पाएगा शबाब से' कुछ ऐसी लगती है मानों सीधे दिलों के तार छेड़ रही हो। बता दें कि सतिंदर ने इस गीत को केवल गाया ही नहीं गया है, बल्कि इसके बोल लिखने और इसकी धुन तैयार करने का पूरा श्रेय उन्हीं को जाता है।
अगर आप ध्यान देंगे तो आपको पता चलेगा कि भले ही इसे पंजाबी गीतों कि श्रेणी में रखा गया हो लेकिन इसके बोलों में क्लिष्ट और खूबसूरत उर्दू शब्दों का भारी इस्तेमाल किया गया है। इस वजह से ये गाना और भी खूबसूरत लगता है। गोल्डी सोहल ने इसे प्रोड्यूस किया है और टी सीरीज ने अपने बैनर तले इसे रिलीज किया।
गाने में मोहब्बत को सिर्फ आकर्षण नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक और गहरे भावनात्मक रिश्ते की तरह दिखाया गया है। वहीं बात करें सतिंदर सरताज के अन्य पॉपुलर गानों की तो इसमें सज्जन राजी, उड़ारियां, मासूमियत, रंगरेज, चेहरेयां दा नूर, इश्के दा सुत्ता, जिंदगी की किताब और हीर जैसे गाने आते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।