इंप्रेस करने के चक्कर में लड़कों ने खाए थे चांटे, 27 साल बाद ट्रेंड हुआ Twinkle का वो गाना; अभिजीत ने दी थी आवाज
ट्विंकल खन्ना पर फिल्माया रोमांटिक गाना 27 साल बाद सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे गाकर 90s ...और पढ़ें

27 साल बाद खूब ट्रेंड हो रहा है रोमांटिक गाना/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
27 साल बाद ट्रेंड हुआ रोमांटिक गाना
अभिजीत भट्टाचार्य के सुरों से सजा था गीत
समीर अंजान ने लिखे थे गाने के बोल
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अभिजीत भट्टाचार्य ने 90 के दौर के सबसे मशहूर सिंगर्स में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक ऐसे यादगार गाने दिए हैं, जिन पर आज भी लोग काफी झूमते हैं। अभिजीत भट्टाचार्य की सुरीली आवाज में गाया स्वैग से भरा एक यादगार गीत इन दिनों इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।
27 साल पुराने इस रोमांटिक गीत पर लोग जमकर रील्स बना रहे हैं। ये 90s का वो गाना है, जो रातों-रात काफी पॉपुलर हुआ था और जिसे गाकर देशभर के लड़कों ने 90 के दौर में अपनी पसंदीदा लड़की को इंप्रेस करने की कोशिश की थी।
27 साल बाद लोगों की जुबान पर चढ़ा ये गाना
अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijeet Bhattacharya Songs) की आवाज में गाए जिस सुपरहिट की बात हम अपने इस लेख में कर रहे हैं वह रोमांटिक स्टार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) और पूर्व अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना पर फिल्माया गया था। इस सदाबहार गाने के लिरिक्स थे 'वो लड़की जो सबसे अलग है' (Wo Ladki Jo Sabse Alag Hai Song)।
गाने में शाह रुख खान को पहली नजर में ही ट्विंकल खन्ना इतनी पसंद आ जाती हैं कि वो उन्हें इंप्रेस करने के चक्कर में स्वैग दिखाते हुए स्टाइल में डांस करते हैं। इंप्रेस होने की जगह एंड में ट्विंकल उन्हें थप्पड़ मार देती हैं।

1999 में रातोंरात हुए इस वायरल गाने को जहां अभिजीत भट्टाचार्य ने अपनी सुरीली आवाज में गाया, तो वहीं इसका म्यूजिक अनु मलिक ने दिया था। गाने के शानदार लिरिक्स समीर अंजान ने लिखे थे।
शाह रुख खान की सबसे यादगार फिल्म का गाना
शाह रुख खान की कई ऐसी फिल्में हैं, जो उस समय पर बॉक्स ऑफिस पर भले ही हिट न हुई हो, लेकिन आज वह कल्ट फिल्मों में शुमार हो चुकी हैं। 27 साल पहले रिलीज हुआ 'वो लड़की जो सबसे अलग है' गाना भी उनकी ऐसी ही फिल्मों में शुमार बादशाह (Baadshah) का है, जिसमें वह एक जासूस बने थे।
Video Credit- Ishtaar Music
अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी फिल्म बादशाह में ट्विंकल खन्ना और शाह रुख खान के अलावा दीपशिखा नागपाल, शरत सक्सेना, राखी गुलजार, जॉनी लीवर, अमरीश पुरी, सचिन खेड़ेकर, सौरभ शुक्ला, रजाक खान, विजु खोटे जैसे कई दिग्गज कलाकारों ने काम किया था। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म एवरेज रही थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।