विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

19वीं सदी का सबसे दर्द भरा गीत, Kumar Sanu की मधुर आवाज; पिछले 28 सालों से रूला रहा है सैड सॉन्ग

Published: Wed, 18 Nov 2026 02:31 PM (IST)

90 के दशक में गायक कुमार सानू ने एक ऐसा दर्द भरा गीत गाया है, जो 19वीं सदी का बेस्ट सैड सॉन्ग माना जाता है।

गोविंदा का सैड सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/AI)

गोविंदा का सैड सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/AI)

HighLights

  1. कुमार सानू का दर्द भरा गाना

  2. 28 साल पहले आया था सैड सॉन्ग

  3. गोविंदा की फिल्म से रखता है नाता

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बतौर गायक कुमार सानू (Kumar Sanu) ने हिंदी सिनेमा के कई यादगार गीत गाए हैं, पिछले चार दशकों से अपनी मधुर आवाज से सानू दा श्रोताओं के दिलों को सुकून पहुंचा रहे हैं। आज हम आपको कुमार सानू द्वारा गाए गए 19वीं सदी का सबसे दर्द भरे गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे 28 साल पहले सिनेमा जगत में रिलीज किया गया था।

अभिनेता गोविंदा की एक क्लट क्लासिक फिल्म से नाता रखना वाला ये गाना बॉलीवुड का बेस्ट एवर सैड सॉन्ग भी माना जाता है। आइए जानते हैं कि इस लेख में कौन से गीत के बारे में बात की जा रही है।

19वीं सदी का दर्द भरा गीत

90 का दशक कुमार सानू द्वारा गाए गए शानदार गीतों के लिए याद किया जाता है। इस दौरान उन्होंने ऐसे कई गाने गाए थे, जो आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल रहते हैं। रोमांटिक गानों के लिए अलावा सैड सॉन्ग्स के मामले में भी सानू दा कोई मुकाबला नहीं रहा और इसी आधार पर उन्होंने गोविंदा की फिल्म नसीब का कल्ट गीत- शिकवा नहीं किसी से... (Shikwa Nahin Kisi Se) गाया था, जो 19वीं सदी का सबसे दर्द भरा गीत माना जाता है। 

 

यह भी पढ़ें- 29 साल पहले Govinda के साथ 'शिवगामी' ने लगाए ठुमके, कुमार सानू ने दी आवाज; दशकों से 'आशिकों का फेवरेट' है गीत

shikwa nahi kisi se song (2)

नसीब का शिकवा नहीं किसी से गीत... सिनेमा जगत के सबसे आईकॉनिक सैड सॉन्ग के तौर पर जाना जाता है। कुमार सानू ने अपनी मधुर आवाज में गाकर इस गाने को हमेशा-हमेशा के लिए अमर कर दिया और पिछले 28 सालों से ये गाना दिल टूटे आशिकों की पहली पसंद बना हुआ है। इतना ही नहीं फिल्म नसीब को भी इसी गाने की वजह से लोकप्रियता मिली थी। 

बात की जाए नसीब फिल्म के इस गीत की मेकिंग के बारे में तो कुमार सानू की गायिकी के अलावा इसे कल्ट क्लासिक बनाने में संगीतकार नदीम और श्रवण की जोड़ी ने मिलकर अपनी संगीत के धुनों से अहम योगदान दिया था। इसके अलावा मशहूर गीतकार समीर ने अपने दर्द भरे बोल के दम पर इसे सॉन्ग को यादगार बनाया। इस तरह से शिकवा नहीं किसी से... बनकर रेडी हुआ। 

फिल्म को दिलाई पहचान

आपको बता दें कि निर्देशक कीर्ति कुमार के निर्देशन में बनने वाली फिल्म नसीब कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही थी। लेकिन कुमार सानू के शिकवा नहीं किसी से... गाने की वजह से इस मूवी को पहचान मिली और इसी की बदौलत फिल्म को याद किया जाता है। 

यह भी पढ़ें- 23 साल पहले आया Kumar Sanu का 'लव एंथम', चार्टबस्टर में रहा नंबर वन; अक्षय कुमार पर फिल्माया गया गीत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।