23 साल पहले आया Kumar Sanu का 'लव एंथम', चार्टबस्टर में रहा नंबर वन; अक्षय कुमार पर फिल्माया गया गीत
कुमार सानू ने 2003 में एक गाना गाया, जो एक बड़ा हिट था। यह रोमांटिक एंथम अक्षय कुमार और लारा दत्ता पर फिल्माया गया था।

अक्षय के लिए कुमार सानू ने गाया 'लव-एंथम' (फोटो- Shemaroo/Youtube)
HighLights
कुमार सानू का 2003 का हिट गाना
गाना अक्षय-लारा पर फिल्माया गया।=
नदीम-श्रवण ने तैयार किया था गाने का संगीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में एक दौर था, जब रोमांटिक गानों की जगह हर फिल्म में हो ही जाती थी और फिर ऊपर से उनमें से किसी गाने को अगर कुमार सानू ने आवाज दी हो, तो मानो वह गाना हिट हो ही जाता था। एक ऐसा ही गाना साल 2003 में आया, जिसे कुमार सानू ने गाया और नौजवानों के लिए ये फिर एक रोमांटिक एंथम बन गया।
कौन सा वह गाना?
दरअसल जिस गाने का हम जिक्र कर रहे हैं, वह गाना साल 2003 में आया और फिल्म का नाम था अंदाज। जी हां, साल 2003 में आई इस फिल्म के गाने यूं तो सुपरहिट रहे थे। फिल्म (Andaaz Songs) कहीं ना कहीं अपने गानों के दम पर और भी ज्यादा पसंद की गई। फिल्म के जितने भी गाने थे, सभी चार्टबस्टर में नंबर वन रहे। इन्हीं में से एक गाना था, जिसे कुमार सानू ने गाया था और गाने का नाम 'कितना पागल दिल है' (Kitna Pagal Dil Hai)।

गाने और इस फिल्म का संगत नदीम-श्रवण (Nadeem Shravan) की जोड़ी ने तैयार किया था और इस गाने को समीर ने लिखा था। ये लव रोमांटिक सॉन्ग हर तरफ खूब पसंद किया गया। यह गाना अक्षय कुमार और लारा दत्ता पर फिल्माया गया था। गाने में लारा-अक्की की जोड़ी खूब कमाल लगी और इसके अलावा कुमार सानू (Kumar Sanu) की आवाज ने इस गाने को और भी यादगार बना दिया।
फिल्म के बाकी गाने भी रहे हिट
फिल्म अंदाज में अक्षय कुमार (Akshay Kumar, लारा दत्ता (Lara Dutta) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) नजर आए थे। यह फिल्म प्रियंका के करियर की डेब्यू फिल्म बनी और पीसी के लिए ये डेब्यू हिट रहा। वहीं फिल्म के गानों ने खूब कमाल किया। इस फिल्म में संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण के साथ कुमार सानू का तालमेल हमेशा की तरह चार्टबस्टर रहा है और फिल्म 'अंदाज' में भी यह मेलोडी साफ नजर आई।

फिल्म के गाने किसी से तुम प्यार करो, 'रब्बा इश्क ना होवे' और 'आएगा मजा अब बरसात का' जैसे गानों ने एल्बम को उस साल की सबसे ज्यादा बिकने वाली म्यूजिक कैसेट्स में शामिल करा दिया। वैसे भी 90 के दशक से लेकर 2000 के शुरुआती वर्षों तक कुमार सानू (Kumar Sanu Songs) की आवाज जिस गाने से भी जुड़ी, उसने सीधे युवाओं के दिलों को छुआ। फिल्म 'अंदाज' की बड़ी बॉक्स ऑफिस कामयाबी में उसके शानदार गानों का बहुत बड़ा हाथ था।
आपको बता दें कि अंदाज एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म थी। फिल्म को राज कंवर ने डायरेक्ट किया था और फिल्म को सुनील दर्शन ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी बना, लेकिन वह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।