विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Sunny Deol के बेटे राजीव से शादी करने वाली है सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा, क्या है इस दावे का सच?

Published: Mon, 23 Nov 2026 02:17 PM (IST)

सोशल मीडिया पर सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की अफवाहें तेजी से फैल रही थी। कहा जा रहा था कि दोनों अगले साल शादी करने वाले हैं।

देओल परिवार की बहू बनेंगी सचिन तेंदुलकर की बेटी

देओल परिवार की बहू बनेंगी सचिन तेंदुलकर की बेटी

HighLights

  1. सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल करेंगे शादी?

  2. सूत्र बोले- सारा और राजवीर कभी एक-दूसरे से नहीं मिले

  3. सारा फिलहाल अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर लंबे समय से ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि सारा तेंदुलकर 2027 में सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे राजवीर देओल (Rajveer Deol) से शादी करने वाली हैं। हालांकि, एक रिपोर्ट में इन अटकलों को खारिज कर दिया गया है।

सारा के करीबी एक सूत्र ने स्पष्ट किया है कि वे दोनों कभी मिले तक नहीं हैं। सूत्र ने यह भी बताया कि सारा फिलहाल सिंगल हैं और अपने काम पर ध्यान दे रही हैं।

सारा की टीम ने बताई सच्चाई

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार,सूत्र ने बताया,'इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। सारा और राजवीर कभी एक-दूसरे से मिले तक नहीं हैं। सारा सिंगल हैं और अपने काम पर ध्यान दे रही हैं। ये अटकलें बिल्कुल अनावश्यक हैं और परेशान करने वाली हैं। सारा इन अफवाहों पर कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगी, क्योंकि वह गरिमा बनाए रखना चाहती हैं और शालीनता से पेश आना पसंद करती हैं।'

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Sara Tendulkar (@saratendulkar)

इससे पहले एक इंटरव्यू में, सारा ने शादी को लेकर अपने विचार शेयर किए थे। उन्होंने बताया था कि उनके भाई अर्जुन तेंदुलकर की शादी उनके लिए एक तरह का 'ट्रायल राउंड'रही।

यह अटकलें सबसे पहले रेडिट से शेयर होने शुरू हुईं और फिर तेजी से अन्य प्लेटफॉर्म्स पर फैल गईं। फिलहाल इन दावों को साबित करने के लिए कोई विश्वसनीय या सत्यापित स्रोत मौजूद नहीं है।

रेडिट से फैली थी खबर

वायरल पोस्ट्स में दावा किया गया था कि सारा तेंदुलकर 2027 में सनी देओल के बेटे से शादी करेंगी, जिससे बॉलीवुड और क्रिकेट परिवारों के बीच संभावित रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गईं। इनमें यह भी दावा किया गया कि राजवीर, सारा को महंगे तोहफे भेज रहे थे। हालांकि, इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है और न ही सारा, तेंदुलकर परिवार या देओल परिवार की ओर से इस बारे में कोई पुष्टि की गई है।

rajveerdeolsingh_1765179074_3782918720776407524_61025931123

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सारा का नाम किसी के साथ जोड़ा गया हो। इसके पहले उनका नाम क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जोड़ा गया था लेकिन सारा ने खुद इसे अफवाह बताकर सबको शांत कर दिया था।

बता दें कि राजवीर सनी देओल के बेटे और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के पोते हैं। उन्होंने अपने परिवार के नक्शेकदम पर चलते हुए शोबिज में कदम रखा। उन्होंने निर्देशक अवनीश बड़जात्या की फिल्म 'दोनों' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें उनके साथ पलोमा ढिल्लों भी थीं। उन्होंने अभी तक अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है।

यह भी पढ़ें- पिता की छांव से निकलकर सारा ने बनाई खुद की पहचान, चलाती हैं एकेडमी; सचिन ने जन्मदिन पर भेजा दिल छू लेने वाल मैसेज

यह भी पढ़ें- 'मोटी' कहने पर भड़कीं Sara Tendulkar, सचिन की बेटी ने लगा दी पैपराजी की क्लास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।