पिता की छांव से निकलकर सारा ने बनाई खुद की पहचान, चलाती हैं एकेडमी; सचिन ने जन्मदिन पर भेजा दिल छू लेने वाल मैसेज
सारा तेंदुलकर आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके पिता सचिन ने सारा के लिए खास मैसेज एक्स पर शेयर किया है।
-1791799325283_m.webp)
सारा तेंदुलकर और सचिन तेंदुलकर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सारा तेंदुलकर आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहीं हैं। सारा ने कभी भी अपने ऊपर तेंदुलकर सरनेम का दबाव नहीं आने दिया। सारा ने क्रिकेट से हटकर दुनिया में अपनी अलग ही पहचान बनाई है। सारा एक सफल बिजनेसवुमेन हैं। वो खुद की एकेडमी भी चलाती हैं।
सारा ने पिछले ही साल बिजनेस की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने मुंबई के अंधेरी में पिलाटीज एकेडमी एक्स सारा तेंदुलकर की शुरुआत की थी, जहां लोगों को पिलाटीज मेथड से एक्सरसाइज करना सिखाया जाता है।
सारा के जन्मदिन के मौके पर पिता सचिन का प्यार भरा मैसेज
सारा के जन्मदिन के मौके पर सचिन ने एक्स पर प्यार भरा मैसेज भेजा। सचिन ने लिखा, "एक समय था, जब मैं तुम्हें रास्ता दिखाता था। मगर अब मैं यही देखने में खुश रहता हूं कि तुम किस रास्ते पर आगे बढ़ती हो। हैपी बर्थडे, सारा। लव यू।"
There was a time when I was the one showing you the way. Now, more often than not, I’m simply happy to see where you choose to go. Happy birthday, Sara. Love you. ❤️ https://t.co/7nBiKgClCk
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) October 12, 2026
सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं सारा
बिजनेस के अलावा सारा सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। सारा के इंस्टाग्राम पर लगभग एक करोड़ फॉलोवर्स हैं। सारा अक्सर अपने हैंडल फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सारा कोरियन ब्यूटी ब्रांड लेनिज की ब्रांड एंबेसडर रह चुकी हैं। साल 2025 में पीएनजी ज्वेलर्स ने भी सारा को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था। इसके अलावा, सारा सेटाफिल, फर्न्स एन पेटल्स, आईएलईएम जापान जैसे बड़े-बड़े ब्रॉन्ड्स के साथ काम कर चुकी हैं।
बायोमेडिकल साइंस की स्टूडेंट हैं सारा
सारा ने बायोमेडिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा, उन्होंने लंदन के यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से क्लिनिकल और पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन में मास्टर डिग्री हासिल की।
बता दें कि सारा हमेशा से अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहतीं थीं। उन्होंने पहले से ही 9 टू 5 जॉब नहीं करने का मन बना लिया था। सारा ने इसके बाद साल 2025 में एकेडमी खोलकर अपने बिजनेस की शुरुआत और सिर्फ 29 साल की उम्र में ही वो एक सफल आंत्रप्रेन्योर बनकर उभरी हैं।
