विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वेस्‍टइंडीज और टीम इंडिया के बीच 'सिक्‍सर किंग' बनने की कड़ी टक्‍कर, 13 छक्कों का है फर्क

Published: Mon, 12 Oct 2026 02:28 PM (IST)

वेस्टइंडीज और टीम इंडिया के बीच 'सिक्सर किंग' बनने की जबरदस्त रेस चल रही है। वेस्टइंडीज ने टी20 इंटरनेशल में ...और पढ़ें

शाई होप और अभिषेक शर्मा

शाई होप और अभिषेक शर्मा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच सिक्सर किंग बनने की रेस जारी है। कभी इस रेस में वेस्टइंडीज आगे रहा, तो कभी टीम इंडिया। दोनों टीमों ने तीसरे मैच में कुल मिलाकर 21 छक्के जड़े, जिसमें से भारती टीम ने आठ और वेस्टइंडीज ने 13 छक्के ठोके। इस दौरान वेस्टइंडीज टी20 इंटरनेशनल में 2000 छक्के पूरे करने वाली पहली टीम बन गई।

वेस्टइंडीज को भारतीय टीम के हाथों तीसरे टी20 में रविवार को 14 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इंदौर में हुए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 223 रन बनाए, जवाब में वेस्टइंडीज सिर्फ 209 रन ही बना पाई। हालांकि, हार के बावजूद वेस्टइंडीज ने टी20 इंटरनेशनल में नया इतिहास लिख दिया।

वेस्टइंडीज के नाम इस मैच से पहले 1997 छक्के थे। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने मुकाबले में छक्कों की बारिश करते हुए यह मुकाम आसानी से हासिल कर लिया।

भारत भी अगले मैच में छु सकता है 2000 का आंकड़ा

वेस्टइंडीज के अब टी20 अंतरराष्ट्रीय में कुल 2010 छक्के हो गए हैं। भारतीय टीम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। उसके पास अगले मैच में यह मुकाम हासिल करने का मौका होगा। भारत के नाम अभी 1997 छक्के हैं। दोनों टीमों में अब सिर्फ 13 छक्कों का फर्क है। देखने वाली बात होगी कि अगले मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की रेस में कौन विजयी होता है।

वहीं, भारत हैदराबाद में होने वाले मुकाबले में 2000 छक्के लगाने वाली दूसरी टीम बन सकती है। भारत के बाद इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है। न्यूजीलैंड के नाम 1585 छक्के हैं। न्यूजीलैंड अभी 2000 के आकड़े से बहुत पीछे है।

हैदराबाद में सीरीज अपने नाम करने उतरेगा भारत

भारतीय टीम ने तीसरा मुकाबला जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच अब चौथा मैच हैदराबाद में 14 अक्टूबर को खेला जाएगा।

टीम इंडिया की नजर अब अगला मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी। वहीं वेस्टइंडीज चौथे मैच को अपने नाम कर सीरीज एक बार फिर बराबरी करने को देखेगा।

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड दौरे से पहले बढ़ीं भारत की मुश्किलें, साई सुदर्शन को फिर लगी चोट; लंगड़ाते हुए गए बाहर

यह भी पढ़ें- Ranji Trophy 2026: रवींद्र जडेजा का 16वां कमाल, न्यूजीलैंड दौरे से पहले दिखाए तेवर