Ranji Trophy 2026: रवींद्र जडेजा का 16वां कमाल, न्यूजीलैंड दौरे से पहले दिखाए तेवर
रवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के लिए खेलते हुए छत्तीसगढ़ के खिलाफ शानदार शतक जड़ा। यह शतक न्यूजीलैंड दौरे से पहले उनकी बेहतरीन तैयारी को दर्शाता है।
-1791792404860_m.webp)
रवींद्र जडेजा ने किया कमाल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने न्यूजीलैंड दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए टीम के सभी अहम खिलाड़ी इस समय रणजी ट्रॉफी में खेलकर तैयारी कर रहे हैं। रवींद्र जडेजा भी उनमें से एक हैं और इस दिग्गज ऑलराउंडर ने शानदार शतक जमाकर अच्छी तैयारी के संकेत दे दिए हैं।
जडेजा ने सौराष्ट्र के लिए खेलते हुए छत्तीसगढ़ के खिलाफ शानदार शतक जमाया है। मैच के दूसरे दिन उन्होंने अपना शतक पूरा किया, लेकिन फिर पारी को ज्यादा आगे नहीं ले जा सके। उनके शतक के दम पर सौराष्ट्र ने अपनी पहली पारी में 392 रनों का स्कोर खड़ा किया।
16वीं बार किया ये काम
जडेजा ने 209 गेंदों का सामना करते हुए सात चौकों की मदद से 102 रनों की पारी खेली। उनका यह फर्स्ट क्लास में 16वां शतक है। उनके अलावा सौराष्ट्र के लिए प्रेरक मांकड़ ने भी शतक जमाया। इस बल्लेबाज ने तेजी से बल्लेबाजी की और 150 गेंदों पर 15 चौके और एक छक्के की मदद से 129 रन बनाए। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 297 रनों की की साझेदारी हुई।
टीम के सलामी बल्लेबाज चिराग जानी ने भी बेहतरीन पारी खेली, लेकिन वह शतक नहीं जमा सके। उन्होंने 148 गेंदों पर 12 चौके और दो छक्कों की मदद से 83 रन बनाए। जडेजा ने चिराग और प्रेरक की तुलना में धीमी बल्लेबाजी की, लेकिन वह अंत तक खड़े रहे और टीम को एक अच्छा स्कोर दिलाने में सफल रहे। उनके ही नाम जैसे धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने जडेजा की पारी का अंत किया और सौराष्ट्र की पारी समाप्त की।
न्यूजीलैंड दौरे पर नजरें
जडेजा हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज का हिस्सा थे। अब उनकी नजरें न्यूजीलैंड दौरे पर टिकी हैं जहां उनका वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए चुना जाना तय है। विदेशी जमीन पर जडेजा भारत के मुख्य स्पिनर के तौर पर उतरते हैं। इस बार भी उनकी भूमिका बदलने वाली नहीं है। वह टीम के मुख्य स्पिनर और अहम खिलाड़ी होंगे।
