विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न्यूजीलैंड दौरे से पहले बढ़ीं भारत की मुश्किलें, साई सुदर्शन को फिर लगी चोट; लंगड़ाते हुए गए बाहर

Published: Mon, 12 Oct 2026 12:39 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2026 12:49 PM (IST)

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले भारत को झटका लगा है, क्योंकि रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान साई सुदर्शन दोबारा चोटिल ...और पढ़ें

साई सुदर्शन को फिर लगी चोट

साई सुदर्शन को फिर लगी चोट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम को अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले भारत के लिए एक बुरी खबर आई है। लंबे समय बाद चोट से ठीक हुए बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन दोबारा चोटिल हो गए हैं। सुदर्शन को रणजी ट्रॉफी के पहले राउंड के मैच के दूसरे दिन सोमवार को चोट लगी।

तमिल नाडु के लिए खेल रहे सुदर्शन मैदान से लंगड़ाते हुए बाहर गए। इस टीम का सामना राजस्थान से जयपुर में हो रहा है। उनकी इस स्थिति ने भारत की टेंशन बढ़ा दी है।

ऐसे लगी चोट

पी सरवन कुमार की गेंद पर करण लाम्बा ने शॉट खेला और कवर में खड़े सुदर्शन ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान वह चोटिल हो गए। उनकी स्थिति देख सपोर्ट स्टाफ मैदान पर आया और कुछ देर जांच करने के बाद उन्हें मैदान से बाहर ले गए। उनकी चोट की स्थिति कैसी है इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। टीम इंडिया उम्मीद करेगी कि यह चोट ज्यादा गंभीर न हो और सुदर्शन जल्दी से वापसी करने में सफल रहें।

सुदर्शन एड़ी की चोट से परेशान थे और इसी कारण श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेले थे। उनका न्यूजीलैंड दौरे पर जाना तय लग रहा था, लेकिन इस नई चोट ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

आखिरी समय में टीम से जुड़े

सुदर्शन को तमिल नाडु की टीम में शामिल नहीं किया गया था। वह परसों रात 10 बजे टीम से जुड़े और कल ऐन मौके पर उन्हें प्लेइंग-11 में मौका मिला था। इसके जरिए वह अपनी मैच फिटनेस हासिल करना चाहते थे ताकि न्यूजीलैंड दौरे पर पूरी तरह से तैयार होकर ही जाएं।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: इंडिया-न्यूजीलैंड की 100 साल की दोस्ती का जश्न, वनडे सीरीज में कीवी टीम पहनेगी भारतीय रंग में रंगी खास जर्सी

यह भी पढ़ें- 'उसके सेलेक्शन से मुझे कोई...', भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी पर मोहम्मद शमी का तीखा रिएक्शन