कौन हैं Sara Ali Khan के रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड? अब किस पर आया सैफ अली खान की बेटी का दिल
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें अर्जुन प्रताप बाजवा के साथ दिल्ली के एक गुरुद्वारे में देखा गया जिसके बाद से उनके अफेयर की अफवाहें तेज हो गई हैं। आइए जानते हैं कि उनके रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड कौन हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान फिल्मों के अलावा लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। फिल्मी गलियारों में उनके रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड की चर्चा भी खूब चलती है। हाल ही में उन्हें एक खूबसूरत लड़के के साथ देखा गया। पैपराजी के कैमरों में कैद हुआ उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। आइए जानते हैं कि सैफ अली खान की बेटी का अब किसके ऊपर दिल आया है।
सारा अली खान का नाम उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जिनका नाम कई एक्टर के साथ जुड़ चुका है। कार्तिक आर्यन से लेकर वीर पहाड़िया को डेट करने की वजह से वह सुर्खियों में रही है। खैर, बाद में अपडेट आया कि उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद अब एक बार फिर एक हैंडसम हंक के साथ सारा का नाम जुड़ना शुरू हो गया है।
रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड संग नजर आईं सारा अली खान
मेट्रो इन दिनों फिल्म की सफलता को एंजॉय कर रही सारा अली खान दिल्ली के गुरुद्वारे में नजर आईं। यह शांत यात्रा अचानक बॉलीवुड की सबसे चर्चित पलों में से एख बन गई। एक्ट्रेस सारा को उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन प्रताप बाजवा संग देखा गया। दोनों के एक साथ गुरुद्वारे में जाने की वायरल वीडियो ने लोगों के बीच चर्चा शुरू कर दी है कि उन दोनों के बीच दिल का रिश्ता है।
यह भी पढ़ें- सारा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के साथ रिश्ते पर Tara Sutaria ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मुझे माफ करना'
कौन हैं अर्जुन प्रताप बाजवा?
अर्जुन का नाम सारा अली खान के साथ जुड़ रहा है। वह प्रोफेशन से एक अभिनेता, संगीतकार हैं। साथ ही, वह माशर्ल आर्ट के शौकीन हैं। इतना ही नहीं, उनका राजनीतिक इतिहास भी रहा है। वे पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष फतेह जंग सिंह बाजवा के पुत्र हैं। हालांकि, उन्होंने बॉलीवुड में ज्यादा सुर्खियां नहीं बटोरी है।
फिटनेस के दीवाने अर्जुन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी जीवनशैली की झलक फैंस के साथ शेयर करते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 60 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं, उन्हें मलाइका अरोड़ा, भूमि पेडनेकर और रिधिमा पंडित जैसे जाने-माने बॉलीवुड सितारे भी फॉलो करते हैं। डेटिंग की अफवाहों के बाद भी दोनों ने ही अपनी तरफ से कोई सफाई या टिप्पणी नहीं दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।