विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुद्वारे में प्रार्थना करते हुए बिलखकर रोईं Sara Ali Khan, इंटरनेट पर वायरल वीडियो को देख घबराए फैंस

Published: Wed, 21 Oct 2026 08:12 AM (IST)

सारा अली खान का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें गुरुद्वारे में प्रार्थना करते हुए काफी रो रही हैं। वीडियो देख फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

प्रार्थना के दौरान नहीं रुके सारा अली खान के आंसू/फोटो-इंस्टाग्राम

प्रार्थना के दौरान नहीं रुके सारा अली खान के आंसू/फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. सारा अली खान का वीडियो देख घबराए फैंस

  2. अरदास करते हुए खूब रोईं सारा अली खान

  3. आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म प्रमोशन के लिए पहुंचीं थीं

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सारा अली खान (Sara Ali Khan) और आयुष्मान खुराना की जोड़ी जल्द ही फिल्म उड़ता तीर में दिखाई देगी, जो एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। आकाश कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म की रिलीज से पहले सारा और आयुष्मान खुराना बीते दिन दशहरे के मौके पर अमृतसर के गोल्डन टेंपल मंदिर में अरदास के लिए पहुंचे।

जहां से सारा अली खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस फूट-फूटकर रोती हुईं नजर आ रही हैं। उनकी इस वीडियो को देख फैंस की चिंता भी बढ़ गई है।

सारा अली खान के नहीं थमें आंसू

सारा अली खान के अमृतसर के गोल्डन टेम्पल गुरुद्वारे से वायरल हुए इस वीडियो को एक यूजर ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में सारा अली खान ने पीली रंग की हाथ में चुनरी पकड़ी हुई हैं। उनके साथ वीडियो में आयुष्मान खुराना भी नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो में सारा अली खान हाथ जोड़े हुए अचानक बिलख-बिलखकर रोती हुईं दिखाई दे रही हैं। उन्हें रोता हुआ देखकर आयुष्मान खुराना भी उन्हें सांत्वना देते हुए दिखाई दिए।

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, "सारा अली खान को क्या हुआ। वो और आयुष्मान खुराना उड़ता तीर के प्रमोशन के लिए गुरुद्वारे आए थे, लेकिन अचानक सारा काफी इमोशनल हो गईं और रोने लगी। आयुष्मान खुराना का रिएक्शन देखो, सारा अली खान को इस तरह से रोता हुआ देखकर वो भी काफी शॉक्ड हैं। उम्मीद है कि सारा सही हो।"

'ये बुरे दौर से गुजर रहीं हैं'

सारा अली खान के इस वायरल वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है कि सारा अली खान किसी बहुत बुरी सिचुएशन से गुजर रही हैं। हमें नहीं पता, लेकिन हर किसी की अपनी लड़ाई है। अगर कोई कैमरे पर स्माइल कर रहा है, इसका मतलब ये नहीं है कि वह खुश हैं। ये पहली बार है, जब मैंने उन्हें ऐसे देखा है।"

Screenshot 2026-10-21 082023

दूसरे यूजर ने लिखा, "मुझे पता है रोने के लिए भी सारा अली खान को ट्रोल कर दिया जाएगा, लेकिन सच कहूं तो वह बिल्कुल प्योर इंसान हैं। मुझे लगता है कि शायद वह किसी दर्द में हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "क्या हम सब ये नहीं भूल रहे हैं कि सारा अली खान की मां अमृता सिख हैं। तो गुरुद्वारे से उनका स्पिरिचुअल कनेक्शन है। हर चीज उन्हें अपने पिता से नहीं मिली है। मां से भी काफी कुछ मिला है।"

कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी उड़ता तीर?

फिल्म उड़ता तीर की रिलीज डेट की बात करें तो मूवी में आयुष्मान खुराना एक पाकिस्तानी आर्मी ऑफिसर के किरदार में दिखाई देंगे, जो वॉर के दौरान खुद की याद्दाशत खो बैठते हैं और खुद को हिंदुस्तानी समझने लगते हैं। ये फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें- अमृतसर पहुंचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान, गोल्डन टेंपल में टेका माथा; अटारी सीमा पर लगाए देशभक्ति के नारे

यह भी पढ़ें- बैन हुई Udta Teer! इस देश में नहीं रिलीज होगी आयुष्मान खुराना की स्पाई-कॉमेडी फिल्म