Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sara Ali Khan ने शेषनाग झील पर यूं किया एंजॉय, वायरल हुआ वीडियो

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Mon, 20 Sep 2021 03:23 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपने फोटोज वीडियो के चलते फैंस के बीच सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

    Hero Image
    Sara Ali Khan enjoyed this way at Sheshnag lake. photo source @saraalikhan95 instagram.

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपने फोटोज वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो झील किनारे बैठकर मस्ती करती दिख रही हैं। अभिनेत्री का ये वीडियो शेषनागा झील का बताया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वीडियो में अभिनेत्री नदी के बीच में एक पत्थर पर बैठकर बहते हुए पानी के साथ अटखेली करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सारा ब्लैक एंड व्हाइट लुक बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। हाल ही में सारा ने इंस्टाग्राम पर कश्मीर घाटी में स्थित शेषनाग झील चिलिंग के दौरान की कई तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में सारा अपने दोस्तों के साथ झील किनारे मस्ती करती नजर आ रही हैं। फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन में एक कविता भी लिखी है।

    Sara

    उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘धूप की तेज रोशनी और तारों वाली रात.. चांद की रोशनी और फायर कैंप लाइट... और आप ज्यादा से ज्यादा ऊचांई को छू सकते हैं... और यहां ज्यादा खाना की लड़ाई है।’ आपको बता दें कि सारा अक्सर अपने भाई इब्राहिम अली खान और दोस्तों के साथ अपने ट्रैवलिंग टाइम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

    बता अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो फिल्म ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ में अभिनेता विक्की कौशल के साथ अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में सारा अली खान और विक्की कौशल पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। उन्होंने आखिरी बार आनंद एल राय द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘अतरंगी रे’ में नजर आईं थीं।

    comedy show banner
    comedy show banner