विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sara And Aditya: आदित्य रॉय कपूर ने सारा अली खान के साथ किया रैंप वॉक, यूजर्स बोले- 'ये जोड़ी हॉट है'

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 01 Aug 2023 08:38 AM (IST)

Sara Ali Khan And Aditya Roy Kapur इंडियन कॉउचर वीक 2023 की शुरुआत हो चुकी है। ये शो दिल्ली में ...और पढ़ें

Sara Ali Khan and Aditya Roy Kapur Photo Credit Instagtam
Sara Ali Khan and Aditya Roy Kapur Photo Credit Instagtam

HighLights

  1. सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर ने किया रैंप वॉक
  2. डिजाइनर शान्तनु और निखिल के शो के बने शो स्टॉपर
  3. एथनिक लुक में दिखा दोनों का खूबसूरत अंदाज

 नई दिल्ली, जेएनएन। Sara Ali Khan And Aditya Roy Kapur: इंडियन कॉउचर वीक 2023 की शुरुआत हो चुकी है। ये शो दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। अब तक कई सेलेब्स इस फैशन शो में अपना जलवा दिखा चुके हैं। देर रात सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर ने साथ मिलकर रैंप वॉक किया।

सारा अली खान और आदित्य रॉय का रैंप वॉक

सोमवार को आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान फेमस डिजाइनर शान्तनु और निखिल के शो स्टॉपर बने।  इस दौरान दोनों का एथनिक लुक देखने को मिला। सोशल मीडिया पर दोनों की फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

लहंगे में छाई सारा अली खान

सारा के लुक की बात करें तो उन्होंने पीच और सिल्वर कलर का लहंगा पहना था। उनके ब्लाउज के साथ एक केप भी अटैच थी। वहीं आदित्य रॉय कपूर की बात की जाए तो उन्होंने बीज कलर की शेरवानी और क्रीम पैंट पहनी थी। रैंप वॉक के दौरान दोनों ने कई पोज दिए।

यह जोड़ी बहुत हॉट- यूजर्स

दोनों को एक साथ देख फैंस कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ये एक साथ बहुत अच्छे लगते हैं। दूसरे ने लिखा, "तमाम अफवाहों के बाद, मैं अनन्या और आदित्य को एक साथ रैंप पर चलते देखना चाहता हूं।" तीसरे फैन ने लिखा, "हे भगवान, यह जोड़ी बहुत हॉट है।"

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इसके अलावा कई यूजर्स ने सारा को ट्रोल भी किया है। वॉक के दौरान सारा के एक्सप्रेशन लोगों को पसंद नहीं आ रहे हैं, जिसकी वजह से वह ट्रोल हो रही हैं। एक यूजर ने कमेंट किया-सारा  रैंप वॉक करते हुए इतना ओवर क्यों कर रही हैं। तो एक ने लिखा- सारा का 50 रुपए ओवरएक्टिंग का कट। वर्कफ्रंट की बात करें तो आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान साथ में मेट्रो इन दिनों में नजर आने वाले हैं।