Sapna Choudhary ने किया अपनी शादी की तारीख का खुलासा, बताया पति में क्या है पसंद और किस नाम से बुलाती हैं अपने उनको...
सपना चौधरी के लिए हरियाणा से बॉलीवुड तक का सफर तय करना सपना चौधरी के लिए आसान नहीं था। यहां तक पहुंचे के लिए उन्होंने काफी मेहनत की। आज सपना हर इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है। सपना डांस के अलावा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी न सिर्फ अपने डांस बल्कि अपने गानों के लिए भी जानी जाती हैं। सपना चौधरी के लिए हरियाणा से बॉलीवुड तक का सफर तय करना सपना चौधरी के लिए आसान नहीं था। यहां तक पहुंचे के लिए उन्होंने काफी मेहनत की। आज सपना हर इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है। सपना डांस के अलावा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस से रूबरू होने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं। हाल ही में सपना ने इंस्टाग्राम आकउंट पर आस्क मी क्वेश्चन का सेशन रखा। इस दौरान सपना ने उनके फैंस ने कई मजेदार सवाल पूछे। वहीं सपना ने फैंस के पूछे रह सवाल का बेबाकी से जवाब दिया।
शादी की डेट का किया खुलासा
सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर (Ask Me Question) सवाल-जवाब सेशन में कई सवालों के जवाब दिए। इनमें से कई सवाल सपना की निजी जिंदगी को लेकर पूछे गए। एक फैन ने सपना से उनकी शादी की तारीख के बारे में पूछा। इस पर सपना ने पहली बार आनी शादी की तारीख का खुलासा करते हुए बताया कि उनकी शादी '24 जनवरी 2020' को हुई है। वहीं एक फैन ने पूछा कि आप अपने पति को प्यार से किस नाम से बुलाती है। इस सवाल का जवाब भी सपना ने दिया। उन्होंने बताया कि वह अपने पति को 'पति' कहकर ही बुलाती हैं।
पति में पसंद है ये क्वालिटी
इसी सवाल-जवाब सेशन में सपना चौधरी से एक फैन ने पूछा कि एक क्वालिटी जो आपको अपने पति में सबसे ज्यादा पंसद है। इस सवाल क जवाब में सपना ने बताया कि उनके पति 'एनिमल लवर' हैं। यही बात उनको अपने पति में सबसे ज्यादा पसंद है। वहीं सपना ने अपने उन सभी फैंस से सॉरी भी कहा जिनके सवाल के जवाब वो दे नहीं सकीं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।