Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shanaya Kapoor की बोल्डनेस के आगे फेल हुईं बहन जाह्नवी कपूर, तस्वीरें देख नहीं झपका पाएंगे पलकें

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Tue, 18 Oct 2022 05:08 PM (IST)

    शनाया कपूर बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी कर रही हैं। शनाया को फिल्म इंडस्ट्री में करण जौहर लॉन्च करेंगे। करण ने कुछ समय पहले ही फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था और जानकारी दी थी कि फिल्म का नाम बेधड़क है जिसे शशांक खेतान डायरेक्टर करने वाले हैं।

    Hero Image
    Photo Credit : Shanaya Kapoor Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shanaya Kapoor Bold Photoshoot: बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर और ​महीप कपूर की बेटी और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की कजिन शनाया कपूर हमेशा ही सुर्खियों में बनीं रहती हैं। शनाया ने अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन वो सोशल मीडिया पर हमेशा ही छाई रहती हैं। फॉलोअर्स के मामले में वो इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेसेस तक को बराबर की टक्कर देती हैं। शनाया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी हॉट एंड ग्लैमरस फोटोशूट की तस्वीरें के जरिए फैंस के बीच छाई रहती हैं। इसी बीच उनका एक नया फोटोशूट सामने आया है, जो हर किसी का ध्यान खींच रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्लैक आउटफिट में दिखीं बला की खूबसूरत

    शनाया कपूर ने हाल ही में नया फोटोशूट ​कराया है, जिनकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि शनाया अपने ऑल ब्लैक लुक से फैंस को क्रेजी बना रही हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का ऑफ शोल्डर वन पीस ड्रेस पहना है। इस इस दौरान उन्होंने अपने बालों को ओपन किया है। इसके साथ ही उनका क्लासी मेकअप उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। शनाया के पीछे का बैकग्राउंड काफी शानदार नजर आ रहा है। वो अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। वहीं उनकी हर तस्वीर पर फैंस भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं।

    फिल्म बेधड़क में आएंगी नजर

    शनाया कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द फिल्मों में नजर आएंगी। वो जल्द ही फिल्म 'बेधड़क' में नजर आएंगी। उनकी फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में शनाया के अपोजिट लक्ष्य और गुरफतेह पीरजादा को कास्ट किया गया है। आपको बता दें कि शनाया कपूर और सुहाना खान की अच्छी दोस्ती है। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ पार्टी और वेकेशन एन्जॉय करते हुए भी देखा जाता है।

    यह भी पढ़ें- Urfi Javed ने शर्ट के नाम पर दिया फैंस को धोखा, ब्रालेस होकर जैसे ही पोज देने के लिए घूमी, दिख गया...