विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sanjay Dutt: सावन के महीने में संजय दत्त ने घर पर की भगवान शिव की पूजा, सोशल मीडिया शेयर की खास तस्वीरें

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 01 Aug 2023 12:28 AM (IST)

Sanjay Dutt Shiv pooja At Home सोमवार को एक्टर संजय दत्त ने अपने घर पर शिव पूजा का आयोजन किया। ...और पढ़ें

Sanjay Dutt Shiv pooja Photo Credit Instagram
Sanjay Dutt Shiv pooja Photo Credit Instagram

HighLights

  1. संजय दत्त ने घर में करवाई शिव पूजा
  2. महादेव की भक्ति में लीन नजर आए एक्टर
  3. एक्टर ने लगाए हर हर महादेव के नारे

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Sanjay Dutt Shiv pooja At Home: सावन का महीना चल रहा है। शिव भक्तों के लिए यह महीना बेहद खास माना जाता है। सोमवार को एक्टर संजय दत्त ने अपने घर पर शिव पूजा का आयोजन किया। एक्टर ने हाल ही में अपना 64वां जन्मदिन मनाया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पूजा की तस्वीरें साझा की है।

संजय दत्त ने की भगवान शिव की पूजा

संजय दत्त ने मुंबई स्थित अपने घर पर सोमवार को शिव पूजा की। उन्होंने पूजा के दौरान की कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह महादेव की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। वह पूरी तन्मयता से पूजा की विधि करते दिखे। एक्टर ने ये पूजा अपनी घर की छत पर आयोजित की थी। तस्वीरों में कई पंडित नजर आए। वहीं संजय सफेद कुर्ता पायजामे में दिखाई दे रहे हैं।  संजय ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''आज शानदार शिव पूजा की। धन्यवाद श्रीउदयाचार्यजी_, हर हर महादेव!”।

View this post on Instagram

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

एक्टर की अपकमिंग फिल्में

संजय दत्त के वर्कफ्रंट की बात करे तो जल्द लोकेश कनगराज की 'लियो' में नजर आएंगे। एक्टर के जन्मदिन पर मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था। इस मूवी से एक्टर तमिल इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले है।   'लियो' 19 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मूवी में संजय के अलावा थलपति विजय और तृषा कृष्णन भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।  इसके अलावा 'द वर्जिन ट्री' में नजर आएंगे। संजय दत्त, सनी देओल, जैकी श्रॉफ और मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म बाप में भी होंगे। इसके अलावा संजय दत्त की फिल्म घुड़चढ़ी भी काफी चर्चा में बनी हुई हैं ।