विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'वो स्क्रिप्टेड था... ' इंडिया में सेफ फील नहीं होता वाले बयान पर Sanjay Dutt का यूटर्न, आलोचना के बाद दी सफाई

Published: Mon, 05 Oct 2026 09:02 AM (IST)

संजय दत्त ने अपने 'भारत में शांति महसूस नहीं होती' वाले बयान पर सफाई दी है, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था।

संजय दत्त के बयान पर मचा बवाल

संजय दत्त के बयान पर मचा बवाल

HighLights

  1. संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई

  2. अभिनेता ने कहा कि उनका बयान स्क्रिप्टेड था

  3. उनका ठेस पहुंचाना मकसद नहीं था

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) बीते दिनों शेखर सुमन (Shekhar Suman) के पॉडकास्ट में नजर आए थे। यहां उन्होंने एक बात बोली थी जिसको लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। दरअसल संजय दत्त ने कहा था कि उन्हें इंडिया में अब पीस नहीं मिलता।

अब तमाम आलोचनाओं के बाद एक्टर ने इस पर अपनी सफाई दी है। कई यूजर्स ने उनके बयान पर सवाल उठाए थे और अपनी नाराजगी जाहिर की थी। एक्टर ने बताया था कि वह भारतीयों के स्नेह और मेहमाननवाजी की कितनी कद्र करते हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अब काफी कुछ बदल गया है।

संजय दत्त की किस बात पर हुआ विवाद?

संजय दत्त ने कहा था कि उन्हें लगता है कि उन्हें इस देश में अब शांति नहीं मिल सकती। उनकी इन बातों पर सोशल मीडिया पर तुरंत प्रतिक्रियाएं आने लगीं, जिसके बाद उन्हें इस विवाद पर अपनी बात रखनी पड़ी।

सोशल मीडिया पर बात रखते हुए दत्त ने साफ किया कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया। संजय दत्त ने कहा कि उनका मकसद किसी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना या उनका अनादर करना नहीं था।

सोशल मीडिया के जरिए दी सफाई

एक्टर ने एक्स पर लिखा, 'मैं यह साफ करना चाहता हूं कि मेरा मकसद कभी भी किसी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, नाराज करना या उनका अनादर करना नहीं था।'

उन्होंने आगे कहा, 'मेरी बातें एक पहले से तय बातचीत (स्क्रिप्ट) के हिसाब से कही गई थीं, जिसका मकसद हल्का-फुल्का और मजाकिया अंदाज रखना था।' उन्होंने आगे कहा कि दुर्भाग्य से उनकी बातों का मतलब उस संदर्भ से हटकर निकाला गया, जिसमें वे कही गई थीं।

संजय आने वाले समय में 'खलनायक रिटर्न्स' में नजर आएंगे, जो उनकी 1993 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'खलनायक' का सीक्वल है।

यह भी पढ़ें- बप्पी लहरी ने 36 साल पहले Madhuri Dixit के लिए लगाए थे सुर, आज भी ट्रक ड्राइवर्स रिपीट पर सुनते हैं ये गाना

यह भी पढ़ें- सुबह-सुबह टीवी पर जरूर आता था संजय दत्त का 34 साल पुराना गाना, उदित नारायण ने दिखाया 'इंतजार का असली दर्द'