Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'रिंकिया के पापा'​ के बाद नाइजीरियन सिंगर ने गाया ये इंडियन सॉन्ग, आप भी सुनें ये शानदार गाना

    सैमुअल सिंह का इससे पहले जिसमें भोजपुरी स्टार पवन सिंह का गाना लालीपॉप और मनोज तिवारी का गाना रिंकिया के पापा काफी फेमस हो चुका है।

    By Priti KushwahaEdited By: Updated: Sun, 05 Apr 2020 08:15 AM (IST)
    'रिंकिया के पापा'​ के बाद नाइजीरियन सिंगर ने गाया ये इंडियन सॉन्ग, आप भी सुनें ये शानदार गाना

    ​नई दिल्ली, जेएनएन। नाइजीरियन सिंगर सैमुअल सिंह कुछ वक्त पहले भोजपुरी सॉन्ग के रीमेक को लेकर काफी चर्चा में आए थे। उन्होंने भोजपुरी सिंगर और एक्टर मनोज तिवारी के फेमस गाना 'रिंकिया के पापा'​ और पवन सिंह के 'लालीपॉप' गाने को अपने अंदाज में गा कर काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। उनका ये गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा चुका है। इस बार फिर वह एक नए गाने के अपने नए अदांज के साथ लेकर आए हैं। उनका ये नया गाना यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि सैमुअल ने इस बार कौन सा गाना ले कर आए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नाइजीरियन सिंगर सैमुअल सिंह इस बार पॉपुलर रैपर एमीवे बंटाई के गाने 'मचाएंगे' को रीक्रीएट किया है। इस गाने को सैमुअल ने बहुत ही शानदार तरीके से गाया है। ऐसा नहीं है कि ये गाना अब फेमस हुआ है। एमीवे बंटाई का 'मचाएंगे' गाना पहले से ही सुपरहिट हैं। लेकिन अब इस गाने के रीमेक में सैमुअल का अंदाज काफी जबरदस्त है। बता दें कि सैमुअल का ये वीडियो इंटरनेट पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।  

    आपको बात दें सैमुअल सिंह का इससे पहले जिसमें भोजपुरी स्टार पवन सिंह का गाना 'लालीपॉप' और मनोज तिवारी का गाना 'रिंकिया के पापा' काफी फेमस हो चुका है। वहीं भोजपुरी के आलवा सैमुअल सिंह पंजाबी और दूसरी भारतीय भाषाओं के गाने भी गाकर काफी फेमस हुए हैं। उनके ये सभी गाने यूट्यूब पर छाए रहते हैं। सैमुअल की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है।  

    गौरतलब है कि साल 2010 में सैममुअल इंडिया अपने कैंसर का इलाज कराने आए थे। इलाज के दौरान सैमुअल को अपना बायां हाथ गंवाना पड़ा। बात दें कि उन्होंने अपना हाथ तो खो दिया लेकिन अपना हौसला नहीं। इसके साथ ही उन्हें भारत देश और यहां के लोगों के अलावा इंडियन म्यूजिक से प्यार हो गया। साल 2012 में सैमुअल सिंह ने भारत आकर आगे की पढ़ाई करने का फैसला लिया। उसके बाद सैमुअल सिंह ने रीजनल गानों को अपने अंदाज में गाना स्टार्ट कर दिया।