विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samantha Ruth Prabhu: 'किसी को तो डेट करो', फैन की सलाह पर सामंथा रुथ प्रभु ने यह जवाब देकर जीता यूजर्स का दिल

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Mon, 27 Mar 2023 04:52 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 27 Mar 2023 04:56 PM (GMT+05:30)

Samantha Ruth Prabhu सामंथा रुथ प्रभु साउथ के साथ-सथ हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी लोकप्रिय हैं। वरुण धवन के साथ ...और पढ़ें

File Photo of Samantha Ruth Prabhu. Photo Credit: Instagram
File Photo of Samantha Ruth Prabhu. Photo Credit: Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'शाकुंतलम' को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस की यह मूवी बस कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है, और ऐसे में वह तेजी से इस फिल्म के प्रमोशन में जुट गई हैं। इस बीच हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट पर रिएक्ट किया, जिसने उन्हें यह सलाह दी गई थी उन्हें किसी को डेट करना चाहिए।

बीमारी के बाद भी एक्ट्रेस ने जारी रखी एक्टिंग

सामंथा रुथ प्रभु ने 2017 में एक्टर नागा चैतन्य से शादी की थी। हालांकि, यह शादी लंबी नहीं चल सकी और 2021 में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। इसके बाद सामंथा ने खुलासा किया था कि उन्हें मायोसाइटिस नाम की बीमारी है। यह वह बीमारी है, जिसमें मांसपेशियों में सूजन और त्वचा खराब होती है। हालांकि, इतनी मुश्किलों के बाद भी उन्होंने काम करना नहीं छोड़ा।

View this post on Instagram

A post shared by Gunaa Teamworks (@gunaa_teamworks)

डेटिंग की सलाह पर बोलीं सामंथा

हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर एक फैन की सलाह पर जवाब दिया। दरअसल, सामंथा को श्रावंथी नाम की एक फैन ने कहा, 'मैं जानती हूं यह सलाह देने का काम मेरा नहीं है लेकिन प्लीज किसी को डेट करिये।' इसके जवाब में एक्ट्रेस ने बड़ी ही प्यारी बात कही। उन्होंने कहा, "कौन मुझे यूं प्यार करेगा, जैसे तुम करती हो।"

इन भाषाओं में भी रिलीज होगी 'शाकुंतलम'

बता दें कि सामंथा की फिल्म शाकुंतलम 14 अप्रैल को रिलीज हो रही है। यह फिल्म ओरिजिनल भाषा तेलुगू में बनी है, जिसे हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भा रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में सामंथा लीड रोल में हैं। उनके अपोजिट देव मोहन को कास्ट किया गया है। इसके अलावा एक्ट्रेस की झोली में 'कुशी' मूवी भी है। इस फिल्म में उनके हीरो विजय देवरकोंडा हैं। सामंथा की यह मूवी इसी साल एक सितंबर को रिलीज होगी।