विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मां बनीं Samantha Ruth Prabhu, बेबी ब्वॉय के साथ शेयर की पहली तस्वीर; इस क्यूट नाम से बुलाएगी दुनिया

Published: Fri, 20 Nov 2026 02:23 PM (IST)

सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने राज निदिमोरु के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। एक्ट्रेस ने बेबी ब्वॉय की पहली झलक भी शेयर की है।

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. सामंथा रुथ प्रभु ने बेबी ब्वॉय को दिया जन्म

  2. सामंथा ने पोस्ट कर बताया बेबी का नाम

  3. सामंथा ने सोशल मीडिया पर दी गुडन्यूज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) अब मां बन गई हैं। प्रेग्नेंसी फेज एन्जॉय करने के बाद अब वह मदरहुड फेज में एंट्री कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने राज निदिमोरु (Raj Nidimoru) के साथ यह गुड न्यूज दी है।

सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु ने अपनी पैरेंटहुड जर्नी 19 नवंबर से शुरू की है। एक्ट्रेस ने गुरुवार को एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया। एक्ट्रेस ने इस गुडन्यूज को शेयर करते हुए अपने बेटे की पहली तस्वीर शेयर की, साथ ही बताया कि उन्होंने अपने लाडले का क्या नाम रखा है।

सामंथा के बेबी ब्वॉय की तस्वीर

20 नवंबर 2026 को 'मां इंति बंगारम' एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी ब्वॉय के साथ अपनी पहली फैमिली फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में बेबी अपने पापा की उंगली पकड़ा हुआ है और एक्ट्रेस ने अपने बेबी का हाथ थामा है। फोटो में बेबी क्रीम कलर के आउटफिट में दिख रहा है। फोटो में उसका पूरा चेहरा नहीं दिख रहा है। 

आपको बता दें कि फोटो के ऊपर AI कंटेंट लिखा हुआ है। हो सकता है कि शेयर की गई फोटो एआई से बनाई गई हो या फिर सामंथा के बेबी की ही हो।

क्या है सामंथा के बेबी का नाम?

बेबी ब्वॉय के साथ पहली तस्वीर शेयर करते हुए सामंथा रुथ प्रभु ने बताया कि उन्होंने अपने लाडले का क्या नाम रखा है। दरअसल, राज और सामंथा के बेटे का नाम देव है। उन्होंने अनाउंस करते हुए कैप्शन में लिखा, "हमारा खूबसूरत बेबी ब्वॉय। देव निदिमोरु। 19-11-2026। हमारा दिल खुशी से भर गया।"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

सामंथा के इस पोस्ट पर रकुल प्रीत सिंह से लेकर कियारा आडवाणी, तमन्ना भाटिया, वरुण धवन, अनन्या पांडे, अथिया शेट्टी, भूमि पेडनेकर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। 

11 महीने पहले की थी दूसरी शादी

सामंथा रुथ प्रभु ने पिछले साल 1 दिसंबर को फिल्ममेकर राज निदिमोरु से दूसरी शादी की थी। राज की भी सामंथा संग दूसरी शादी थी। इससे पहले एक्ट्रेस ने अभिनेता नागा चैतन्य से 2017 में शादी की थी जिनसे उनका रिश्ता 2021 में ही टूट गया था।

यह भी पढ़ें- एक्टिंग से संन्यास लेना चाहती थीं Samantha Ruth Prabhu, इस वजह से तंग आ गई थीं एक्ट्रेस?

यह भी पढ़ें- 'हर दौर एक जैसा नहीं...', प्रेग्नेंसी में Samantha ने किया ऐसा पोस्ट, बेबी बंप पर अटकी फैंस की निगाहें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।