विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक्टिंग से संन्यास लेना चाहती थीं Samantha Ruth Prabhu, इस वजह से तंग आ गई थीं एक्ट्रेस?

Published: Sun, 13 Sep 2026 11:51 AM (IST)

साउथ की लेडी सुपरस्टार समांथा रुथ प्रभु ने एक बार एक्टिंग छोड़ने का पूरा प्लान बना लिया था।

साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. समांथा रुथ प्रभु ने छोड़ने वालीं थीं एक्टिंग

  2. इस वजह से परेशान हो गई थीं अभिनेत्री

  3. इस शख्स की वजह से बदला था प्लान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब हार मानने का मन करे और उसी दौरान किसी का सपोर्ट मिल जाए, तो फिर हिम्मत बढ़ जाती है। ऐसा ही कुछ सिटाडेल हनी बनी वेब सीरीज की अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु के साथ भी रहा।

जब समांथा मायोसिटिस बीमारी से गुजर रही थीं, तब उन्हें लगा कि अब अभिनय करना छोड़ देना चाहिए। उस दौरान उनके पति व फिल्मकार राज निदिमोरू ने उनका साथ दिया था।

एक्टिंग से संन्यास लेने वालीं थीं समांथा

समांथा रुथ प्रभु को काफी समय तक मायोसिटिस बीमारी (इसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली अपनी ही स्वस्थ मांसपेशियों पर हमला करने लगती है)  से सामना करना पड़ा था, जिसकी वजह से वह काफी तंग आ गई थीं। इसको लेकर समांथा रुथ प्रभु बताती हैं-

यह भी पढ़ें- Hotstar नहीं, इस OTT पर हिंदी में आ रही है Maa Inti Bangaaram, कब से स्ट्रीम होगी सामंथा की एक्शन थ्रिलर?

samantha ruth prabhu (1)

मैंने बीमारी की वजह से एक साल का ब्रेक लिया था। मैं डरी हुई थी। मुझे लोगों ने कहा कि आराम से करो, दूसरी चीजें करने की मत सोचो। मैंने उस सलाह को गंभीरता से लिया। सोचा स्क्रीन पर नहीं आऊंगी। मैं सिटाडेल जब शूट कर रही थी, तब तबियत ठीक नहीं थी। अच्छा नहीं लग था, पूरा सेट शाट का इंतजार करते रहता था।

लोगों का समय बर्बाद हो रहा था। वह सब चीजें उस वक्त और अखर रही थीं। मैंने फिर दूसरी चीजें करने की सोची। लगा निर्माण करती हूं, पर्दे के पीछे रहकर अच्छी फिल्में बनाती हूं। मैं उस निर्णय के साथ खुश थी। मैंने तो सिटाडेल की टीम को मेल भी कर दिया था कि मैं आगे काम नहीं कर सकती हूं।

samantha ruth prabhu (2)

तब राज ने मेरे साथ दिया। उनसे हिम्मत मिली। काफी देर तक स्क्रीन से दूर रहने के बाद सोचा वापस आती हूं। फिर फिल्म मा इंटी बंगारम का निर्माण किया। राज को मुझ पर बहुत भरोसा है। पहले यह स्क्रिप्ट साई पल्लवी के पास गई थी, उन्होंने ना कहा था, तो मैंने कर ली। मुझे पता था इस कहानी को महिलाएं देखना पसंद करेंगी।

मां बनने वालीं समांथा

कुछ समय पहले ही सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया है। जिसके आधार पर वह जल्द ही मां बनने वालीं हैं। मालूम हो कि समांथा ने बीते साल 2025 में फर्जी और द फैमिली मैन जैसी शानदार वेब सीरीज बनाने वाली निर्देशक राज निदिमोरू के साथ दूसरी शादी रचाई। इससे पहले साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य संग समांथा की शादी 4 साल तक चली और बाद में इनका तलाक हुआ।

यह भी पढ़ें- 'हर दौर एक जैसा नहीं...', प्रेग्नेंसी में Samantha ने किया ऐसा पोस्ट, बेबी बंप पर अटकी फैंस की निगाहें