'हर दौर एक जैसा नहीं...', प्रेग्नेंसी में Samantha ने किया ऐसा पोस्ट, बेबी बंप पर अटकी फैंस की निगाहें
सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं।

सामंथा रुथ प्रभु ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस अपना प्रेग्नेंसी फेज एन्जॉय कर रही हैं। अब उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए लेटेस्ट फोटोशूट की झलकियां दिखाई हैं।
सामंथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना लेटेस्ट पोस्ट शेयर करके फैंस को सरप्राइज दे दिया। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं और फैंस उनके बेबी बंप को देख कमेंट कर रहे हैं।
प्रेग्नेंसी में कराया फोटोशूट
दरअसल, हाल ही में सामंथा ने प्रेग्नेंसी में अपना फोटोशूट कराया जिसकी झलकियां उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस येलो कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को इयररिंग्स से कंप्लीट किया और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो चार-चांद लगा रहा था।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सामंथा रुथ प्रभु ने गहरी बात की। उन्होंने लिखा, "हर दौर एक जैसा नहीं होता। कुछ दौर हमसे इंतजार करने को कहते हैं। कुछ हमसे लड़ने को कहते हैं। कुछ हमसे सब छोड़ देने को कहते हैं। हम दौर चुन नहीं सकते। बस यह चुन सकते हैं कि हम उसे कैसे जीते हैं।"
View this post on Instagram
सामंथा रुथ प्रभु की तस्वीरें सामने आते ही फैंस उन पर प्यार लुटाने लगे। लोग उनके बेबी बंप और उनके प्रेग्नेंसी ग्लो की तारीफ कर रहे हैं।
सामंथा के दूसरे पति कौन हैं?
2021 में नागा चैतन्य से अलग होने के बाद सामंथा रुथ प्रभु को फिल्ममेकर राज निदिमोरु में दूसरा प्यार मिला। दोनों ने पिछले साल 1 दिसंबर को ही गुपचुप तरीके से शादी की थी। अब शादी के बाद कपल पहली बार माता-पिता बनने जा रहा है। फिलहाल, एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़े पोस्ट शेयर कर रही हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में सामंथा 'मां इंति बंगारम' (Maa Inti Bangaram) मेंं नजर आई थीं। फिल्म ने 100 करोड़ के पार कारोबार किया था।
यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कमाने के बाद OTT पर आ रही सामंथा की Maa Inti Bangaram, कब और कहां देखें फिल्म?
यह भी पढ़ें- Samantha Ruth Prabhu ने एक्स-देवर की फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर, तारीफ में शेयर किया पोस्ट