विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान का ये सुपरहिट किरदार अब भोजपुरी में रवि किशन के नाम

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 27 Mar 2017 03:54 PM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 03:59 PM (IST)

रवि ने बताया कि फिल्म में उनके किरदार का नाम ओम है और राधे इस फिल्म का सरपाराइज़ पैक होगा। तेरे नाम और राधे में कोई समानता नहीं है।

सलमान खान का ये सुपरहिट किरदार अब भोजपुरी में रवि किशन के नाम
सलमान खान का ये सुपरहिट किरदार अब भोजपुरी में रवि किशन के नाम

 मुंबई। रवि किशन की करीब 14 साल आई एक फिल्म में प्यार में पागल हो कर राधे ने बड़े परदे पर हंगामा किया था। तब राधे का किरदार सलमान खान के नाम था और अब ये रवि किशन का हो गया है।

हम बात कर रहे हैं सतीश कौशिक की फिल्म तेरे नाम की जिसमें राधे सलमान के साथ रवि किशन पंडित की भूमिका में थे। अब भोजपुरी में इसी राधे नाम से एक फिल्म बन रही है जिसमें रवि किशन लीड रोल में हैं। राधे की शूटिंग इन दिनों राजपिपला में चल रही है । फिल्म में रवि किशन के साथ अरविन्द अकेला कल्लू और मोहिनी घोष भी मुख्य भूमिका में हैं । हाल ही में रवि किशन ने इस फिल्म में अपने किरदार का एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमे उनके बाल और मूछें काफी लंबी है । रवि किशन के मुताबिक राधे में उनका किरदार तब तक भोजपुरी में किये गए उनके किरदारों से अलग है। रवि ने बताया कि फिल्म में उनके किरदार का नाम ओम है और राधे इस फिल्म का सरपाराइज़ पैक होगा। तेरे नाम और राधे में कोई समानता नहीं है। इधर , फिल्म के निर्देशक रितेश ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो डाला है जिसमे एक सजे हुए हाथी के सर पर राधे लिखा हुआ है । रवि किशन ने इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहते।

लव सीन्‍स के दौरान क्‍या फील करतीं भोजपुरी अभिनेत्रियां, जानिए 

 

रवि के अनुसार राधे एक अच्छी कहानी पर बन रही फिल्म है, जो एक जल्द ही दर्शको के समक्ष होगी । इस फिल्म को एक्ट्रेस नेहा श्री प्रोड्यूस कर रही हैं और संगीत भी डायरेक्टर रितेश ठाकुर का है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।