विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गैलेक्सी अपार्टमेंट में 'हॉन्टेड' था Salman Khan का रूम, एक्टर बोले- 'वहां कोई मेरी अलमारी खोलकर...'

Published: Thu, 15 Oct 2026 08:44 AM (GMT+05:30)

सलमान खान ने 'कॉफी विद करण' में अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट के कमरे को 'भूतिया' बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा किसी की मौजूदगी महसूस होती थी।

करण जौहर के शो पर आए सलमान खान

करण जौहर के शो पर आए सलमान खान

HighLights

  1. सलमान खान ने 'कॉफी विद करण' में किया खुलासा

  2. गैलेक्सी अपार्टमेंट का कमरा था 'भूतिया'

  3. अपने आप खुल जाती थी अलमारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) हाल ही में करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan) के सीजन 9 के पहले एपिसोड में नजर आए। इस दौरान उन्होंने कई सारी बातें की जिनमें से एक चर्चा उनके घर के भूतिया कमरे की भी हुई।

सलमान खान ने बताया कि उनके परिवार के 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' वाले फ्लैट में उनका कमरा 'भूतिया' था। सलमान खान ने कहा कि उन्हें हमेशा अपने कमरे में किसी के होने का एहसास होता था।

अपने आप बजने लगता था म्यूजिक

सलमान खान ने कहा कि उन्होंने देखा कि कभी उनकी अलमारी अपने आप खुल जाती थी, तो कभी अचानक म्यूजिक बजने लगता था। हालांकि, सुपरस्टार ने बताया कि उन्हें इससे कभी डर नहीं लगा।

Salman (17)

करण जौहर ने याद करते हुए कहा कि वो 'कुछ कुछ होता है' की कहानी सुनाने सलमान खान के घर गए थे। उन्होंने कहा, 'पूरा परिवार एक साथ रहता था। वहां अरबाज, सोहेल, सलमान, सलमा आंटी, सलीम अंकल सब थे। आपका कमरा बहुत ही छोटा था। वहां बस एक क्लोजेट, एक अलमारी और एक बिस्तर था। मैं हैरान रह गया और सोचने लगा, 'क्या यह सलमान खान का कमरा है?'

क्या वाकई भूतिया था एक्टर का कमरा?

इतने में सलमान बीच में करण को टोकते हुए बोले - 'तुम्हें पता है मैं कभी उस कमरे में अकेले नहीं था? उस कमरे में हमेशा मेरे साथ कोई रहता था, वो जिसे मैंने कभी देखा नहीं है, सिर्फ सुना और अपने पीछे महसूस किया है।'

Salman (18)

एक्टर आगे बोले- 'जब भी मैं बाहर आता, तो लाइटें अपने आप जलने-बुझने लगतीं। अलमारियां खुल जातीं। संगीत बजने लगता।' करण इतना सुनकर चौंक गए, तभी सलमान ने आगे कहा, 'बाथरूम में मुझे लगा कि बाहर कोई अलमारी के साथ कुछ कर रहा है और उसे खोल रहा है। तब मुझे समझ आया कि वहां कोई है, वहां कुछ तो है।'

करण ने पूछा, 'क्या आपको लगा कि वहां कोई भूत-प्रेत है?' सलमान ने जवाब दिया, 'नहीं, भूत-प्रेत नहीं। मेरा मतलब है कि मुझे वहां किसी की मौजूदगी महसूस हुई।' हालांकि सलमान बोले कि उन्हें कभी भी इससे डर नहीं लगा क्योंकि उसने उन्हें कभी हर्ट नहीं किया।

यह भी पढ़ें- 60 की उम्र में Salman Khan बनेंगे पिता? लाइफ पार्टनर को लेकर कहा- 'सबसे ज्यादा अकेलापन महसूस...'

यह भी पढ़ें- 15 रीटेक में शूट हुआ था Madhuri Dixit का सदाबहार गाना, नहीं लग रहा था सलमान खान का निशाना