विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

24 साल से 'बहनों' की शादी में बज रहा है Salman Khan का गाना, आज भी कल्ट है उदित नारायण का वेडिंग सॉन्ग

Published: Tue, 29 Sep 2026 11:13 AM (IST)

सुपरस्टार सलमान खान का एक पुराना गाना ऐसा है, जो पिछले 24 सालों से हर बहन की शादी में बजता हुआ सुनाई देता है।

सलमान खान का कल्ट गीत (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

सलमान खान का कल्ट गीत (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. सलमान खान का कल्ट वेडिंग सॉन्ग

  2. उदित नारायण ने गाया शानदार गीत

  3. 24 सालों से शादी में धूम मचा रहा है गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के करियर में ऐसे गाने शामिल रहे हैं, जो लंबे समय से शादी और पार्टियों में धूम मचाते आ रहे हैं। इस मामले में आज हम आपको भाईजान के एक ऐसे कल्ट सॉन्ग के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पिछले 24 सालों से हर बहन की शादी में गूंजता हुआ सुनाई देता है।

सलमान के इस शानदार गाने को मशहूर गायक उदित नारायण (Udit Narayan) ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। आइए जानते हैं कि इस लेख में सलमान खान के कौन से लोकप्रिय गीत के बारे में बात की जा रही है।

सलमान खान का वेडिंग सॉन्ग

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान जिस गाने के बारे में यहां बात की जा रही है, उसे साल 2002 में रिलीज किया गया था और वह फिल्म हम तुम्हारे हैं सनम से नाता रखता है। इस गाने का नाम है- तारों का चमकता गहना हो... (Taaron Ka Chamakta)। सलमान खान, शाह रुख खान, माधुरी दीक्षित और अतुल अग्निहोत्री पर ये वेडिंग सॉन्ग फिल्माया गया है।

यह भी पढ़ें- हनुमान चालीसा पर बना था Salman Khan का गाना, 17 सालों से 'पार्टी एंंथम' की तरह होता है इस्तेमाल

taaron ka chamakta song

फिल्म हम तुम्हारे हैं सनम का तारों का चमकता गहना हो... गाना उस वक्त दर्शाया जाता है कि जब सूरज अपनी मुंहबोली बहन राधा (माधुरी दीक्षित) की शादी गोपाल (शाह रुख खान) के साथ होती है। अपनी बहन की शादी की खुशी में सूरज इस गीत को गाता और तब से लेकर अब तक हर बहन की शादी में सलमान का ये आइकॉनिक सॉन्ग बजता हुआ जरूर सुनाई देता है।

आज भी रिलीज के 24 साल बाद सलमान खान के इस गाने को बेस्ट एवर वेडिंग सॉन्ग भी माना जाता है, जो हर भाई अपनी बहन की शादी में गुनगुनाता हुआ या इस पर परफॉर्मेंस देता हुआ नजर आता है। इससे ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि सलमान का ये गीत आज भी कितना अधिक लोकप्रिय है।

फ्लॉप फिल्म का हिट सॉन्ग

आपको बता दें कि डायरेक्टर के. एस. अधियामन के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म हम तुम्हारे हैं सनम एक फ्लॉप फिल्म थी। सलमान खान, शाह रुख खान और माधुरी दीक्षित जैसे सुपरस्टार्स के सजी ये मूवी फैंस का दिल जीतने में नाकाम रही थी। लेकिन तारों का चमकता गहना हो... गीत की वजह से इसे आज भी याद किया जाता है।

यह भी पढ़ें- 9xm पर खूब बजता था Salman Khan का गाना, बिना सुने बच्चे नहीं जाते थे स्कूल; 22 साल से है बेस्ट 'पार्टी एंथम'