विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हनुमान चालीसा पर बना था Salman Khan का गाना, 17 सालों से 'पार्टी एंंथम' की तरह होता है इस्तेमाल

Published: Tue, 22 Sep 2026 11:10 AM (IST)

17 साल पहले सलमान खान को एक ऐसा गाना आया था, जिसमें हनुमान चालीसा की गूंज सुनने को मिली थी।

सलमान खान का वो गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

सलमान खान का वो गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. साल 2009 में रिलीज हुआ था गाना

  2. हनुमान चालीसा के दम पर कल्ट बना गीत

  3. शंकर महादेवन की आवाज में हुआ अमर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिका कहानियां और गानों को सिनेमा जगत में काफी लंबे अरसे से इस्तेमाल होता आ रहा है। इस मामले में सुपरस्टार सलमान खान का भी एक ऐसा गाना शामिल होता है, जो हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) की मदद से बना था। 17 साल पहले भाईजान के इस सॉन्ग को रिलीज किया गया था। 

तब से लेकर अब तक एक पार्टी एंथम के तौर पर सलमान का वह गाना खूब सुना जाता है। ऐसे आइए जानते हैं कि वह कौन सा सॉन्ग है और किस फिल्म से नाता रखता है। 

सलमान खान का हनुमान चालीसा वाला गीत

दबंग स्टार सलमान खान के जिस गाने के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, वह साल 2009 में आई निर्देशक विपुल शाह की फिल्म लंदन ड्रीम्स से नाता रखता है। लंदन ड्रीम्स एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म थी, जिसमें सलमान खान, अजय देवगन और आसिन जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका अदा की थी। फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन इसका बरसो यारों... (Barson Yaaron) वाला गाना काफी बड़ा हिट रहा था।

barson yaaron song (1)

यह भी पढ़ें- 47 साल पहले लता दीदी ने गाया था गाना, अब छठी मैया को सेलिब्रेट कर रहा सिनेमा; दो फिल्मों में दिखेगी 'महापर्व' की कहानी

जिसकी वजह ये थी कि इस सॉन्ग के आखिरी अंतरे में हनुमान चालीसा का इस्तेमाल किया गया था, जिसे मशहूर गायक शंकर महादेवन (Shankar Mahadevan) ने अपनी मधुर आवाज में गाया था और वह सलमान खान (Salman Khan) पर फिल्माया गया था।

उस वक्त किसी को ये ख्याल नहीं आया था कि एक रॉक सॉन्ग में इस तरह से हनुमान चालीसा का उपयोग किया जाएगा। लेकिन बरसो यारों... को सुनने के बाद ये वाकई अद्भुत लगता है।

आज भी शंकर महादेवन की जादुई आवाज में लंदन ड्रीम्स (London Dreams) का बरसों यारों... गीत खूब सुना जाता है और पार्टियों में इस पर लोग जमकर थिरकते हैं। इस बात में कोई दोहराए नहीं है कि एक असफल फिल्म होने के बाद लंदन ड्रीम्स को सिर्फ इसी गाने की वजह से 17 साल बाद भी याद किया जाता है। 

सलमान की जानदार परफॉर्मेंस

लंदन ड्रीम्स के बरसो यारों.. गीत में अजय देवगन और सलमान खान की जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिली थी। एक रॉकस्टार की तरह से सलमान ने इस गाने में जान फूंक दी थी, जो ऑडियंस को काफी पसंद आया था। खासतौर पर जब वह सॉन्ग में हनुमान चालीसा वाला पार्ट गाते हैं। 

यह भी पढ़ें- फैज की नज्म और Noor Jehan की धुन...बवाल है 64 साल पुराना रिलीज हुआ गाना; मल्लिका-ए-तरन्नुम ने गाकर किया अमर