विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

47 साल पहले लता दीदी ने गाया था गाना, अब छठी मैया को सेलिब्रेट कर रहा सिनेमा; दो फिल्मों में दिखेगी 'महापर्व' की कहानी

Published: Mon, 21 Sep 2026 02:21 PM (IST)

बॉलीवुड में अब हिंदू त्यौहार छठ पर्व को सेलिब्रेट किया जा रहा है। आने वाली दो फिल्मों में इसकी झलक देखने को मिलेगी।

लता मंगेशकर ने गाया था छठी मैया का गाना

लता मंगेशकर ने गाया था छठी मैया का गाना

HighLights

  1. लता मंगेशकर ने गाया था छठी मैया का गाना

  2. बॉलीवुड की दो फिल्मों में दिखेगी महापर्व की कहानी 

  3. सिनेमा सेलिब्रेट कर रहा छठी मैया का त्यौहार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म 'द वन' ने सिनेप्रेमियों का ध्यान खींचा है, वो इसलिए क्योंकि फिल्म छठी मैया के महत्व को दिखाती है। ये खास इसलिए है क्योंकि इस त्यौहार पर अब तक सिनेमा में ज्यादा कुछ बना नहीं है सिवाय गानों के।

47 साल पहले लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने छठी मैया का गाना 'मेरे माथे का सिंदूर' 1979 में रिलीज हुआ था, इसके सालों बाद अब बॉलीवुड में फिर से इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट किया जा रहा है।

2 फिल्मों में दिखेगी छठ पर्व की झलक

बॉलीवुड की अपकमिंग 2 फिल्मों में इस बड़े फेस्टिवल की झलक दिखाई जाएगी। पहली फिल्म है द वन (The Vvaan) जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल निभा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और यह 25 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ट्रेलर में छठी मैया की महिमा दिखाई गई है वहीं द वन (The Vvaan) के गाने छठी मैया (Chhathi Maiya) में तमन्ना भाटिया को छठी मां की पूजा करते हुए दिखाया गया है।

the vvan (1)

आयुष्मान-शरवरी की फिल्म के गाने में दिखी झलक

इसके अलावा आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) स्टारर 'ये प्रेम मोल लिया' का टाइटल सॉन्ग भी रिलीज हुआ है। जिसमें भी छठ का त्यौहार सेलिब्रेट करते हुए देखा गया है, गाने के आखिरी में शरवरी और आयुष्मान को छठी मैया की पूजा करते हुए देखा गया।

prem

पहली बार सिनेमा में छठ पूजा का सेलिब्रेशन

बॉलीवुड में पहली बार छठी मैया को केंद्र में रखकर या उनकी महिमा पर फिल्म 'द वन' बन रही है। इतना ही नहीं दर्शकों को इसके गाना और ट्रेलर काफी पसंद आया है। छठी मैया गाने को अब तक यूट्यूब (YouTube) पर 46 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं वहीं इसके ट्रेलर को 21 मिलियन व्यूज।

'द वन' के बारे में

द वन (The Vvaan: Force Of The Forrest) एक अपकमिंग माइथोलॉजिकल फैंटेसी थ्रिलर फिल्म है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा एक शहरी और प्रेक्टिकल लड़के के किरदार में है। जो छठ की छुट्टियों में अपने गांव आता है। गांव में एक जंगल है जिसके बारे में लोकल लोगों का मानना है कि वहां रात को नहीं जाया जा सकता क्योंकि देवी खुद समय जंगल में विचरण करती है।

लेकिन वह इन सब बातों को नहीं मानता और अनजाने में एक दैवीय शक्ति को जागृत कर देता है। फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें- YouTube पर आते ही छाया The Vvaan का 'छठ गीत', मनोकामना के लिए घाट पर पूजा करती दिखीं तमन्ना