'मातृभूमि' के लिए Salman Khan ने दी कुर्बानियां, झेला तनाव; डायरेक्टर वामशी बोले- कामयाबी पाने के हकदार...
सात महीने के इंतजार के बाद Salman Khan की फिल्म मातृभूमि का ट्रेलर रिलीज हुआ। अब डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली ने उनके बलिदानों के बारे में बात की है।

मातृभूमि का ट्रेलर देख बोले साउथ के डायरेक्टर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
सलमान खान की मातृभूमि का ट्रेलर हुआ रिलीज
4 दिसंबर को रिलीज होगी सलमान की मातृभूमि
सलमान खान की मेहनत के बारे में बोले वामशी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म मातृभूमि (Maatrubhumi) का ट्रेलर रिलीज हो गया है और फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में भी रिलीज होने वाली है।
सात महीने के इंतजार के बाद सलमान खान ने देर रात मातृभूमि का ट्रेलर जारी किया जिसे लोगों ने खूब सराहा। अब साउथ सिनेमा के डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली (Vamshi Pedipalli) ने ट्रेलर का रिव्यू करने के साथ-साथ बताया कि इस फिल्म के लिए सलमान ने कितने बलिदान दिए और तनाव झेला।
मातृभूमि के लिए सलमान ने झेला तनाव
सलमान खान ने एक्स हैंडल पर मातृभूमि का ट्रेलर जारी करते हुए लिखा, "आज रिलीज करूं या कल? जो कल करे सो आज कर, जो आज करे सो अब। ट्रेलर का आनंद लें।" इस पोस्ट को रीशेयर करते हुए वामशी ने सलमान की मेहनत और लगन की तारीफ की। उन्होंने कहा-
मातृभूमि- इंतजार खत्म हुआ। सलमान खान सर, मैं जानता हूं वो बलिदान जो आपने दिए और इस फिल्म के लिए जिस तनाव से आप गुजरे... आपकी ताकत और लगन साफ झलकती है। आप सच में जितना प्यार, सुकून और कामयाबी पाने के हकदार हैं, वह सब आपको मिले, सर।
वामशी ने फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लखिया और सलमान की को-स्टार चित्रांगदा सिंह समेत पूरी टीम को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
#Maatrubhumi.. The Wait is over... @BeingSalmanKhan Sir... I know the sacrifices you made and the stress that you have gone through for this film...Your Strength and Commitment shine through... Wishing You all the Love, Peace & Success You truly deserve Sir... ❤️ Wishing @LakhiaApoorva @IChitrangda and the whole Team the Best of Everything..
— Vamshi Paidipally (@directorvamshi) November 10, 2026
वामशी के साथ सलमान की आगामी फिल्म
आपको बता दें कि सलमान खान अपनी आगामी फिल्म वामशी पेडिपल्ली के साथ कर रहे हैं, जिसका टाइटल मॉन्स्टर बताया जा रहा है। एक्टर ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस फिल्म में सलमान के साथ नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी।
7 महीनों से अटकी थी मातृभूमि
मातृभूमि अपूर्व लखिया की वॉर ड्रामा फिल्म थी जिसका पहले टाइटल बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) था जिसकी कहानी 2020 में इंडो-चाइन के बीच गलवान में हुई लड़ाई के इर्द-गिर्द थी। फिल्म में सलमान खान कर्नल संतोष बाबू की भूमिका में हैं।
हालांकि, सरकारी सलाह के बाद फिल्म से चीन, गलवान की लड़ाई से जुड़े सीन्स को हटाने के निर्देश मिले। सात महीने फिल्म सेंसर बोर्ड में अटकी रही और अब आखिरकार पास होने के बाद 4 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने ज रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।