विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maatrubhumi Trailer: सलमान खान की 'मातृभूमि' का दमदार ट्रेलर रिलीज, देशभक्ति के साथ युद्ध के दर्द की दिखी झलक

Published: Tue, 10 Nov 2026 11:57 PM (IST)

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मातृभूमि (Maatrubhumi) का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो गया है।

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का ट्रेलर रिलीज

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का ट्रेलर रिलीज

HighLights

  1. सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का ट्रेलर रिलीज

  2. दिसंबर में रिलीज होगी 'भाईजान' की फिल्म

  3. ट्रेलर में दिखी देशभक्ति और बलिदान की झलक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज जब दुनिया को पहले से कहीं ज्यादा शांति की जरूरत है, ऐसे समय में सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ देशभक्ति, बलिदान और युद्ध की मानवीय कीमत को दिखाने वाली एक दमदार कहानी लेकर आई है।

मातृभूमि का ट्रेलर रिलीज

मातृभूमि (Maatrubhumi) के ट्रेलर में एक सैनिक की जिंदगी की झलक देखने को मिलती है, जहां उसकी ड्यूटी कभी खत्म नहीं होती और परिवार के साथ बिताया हर पल बेहद कीमती होता है। हर वर्दी के पीछे एक ऐसा परिवार होता है, जो हमेशा अनिश्चितता में जीता है। हर विदाई के साथ मन में यह डर रहता है कि कहीं यह आखिरी मुलाकात न हो।

फिल्म युद्ध के मैदान से आगे बढ़कर उन सैनिकों के भावनात्मक संघर्ष और उनके परिवारों के बलिदान को भी दिखाती है, जो अपनों के लौटने का इंतजार करते हैं।

एक बड़ा संदेश देती है फिल्म

फिल्म एक बड़ा संदेश भी देती है कि युद्ध का अंत कभी किसी के लिए खुशियों भरा नहीं होता। दोनों तरफ लोगों की जान जाती है, परिवार बिखरते हैं और युद्ध का असर मैदान से कहीं आगे तक पहुंचता है। फिल्म की कहानी यह याद दिलाती है कि देशभक्ति और शांति की चाह एक-दूसरे के साथ चल सकती हैं।

salman 8

करीब 4.5 मिनट का यह ट्रेलर दर्शकों को एक शानदार सिनेमाई अनुभव देता है। इतना लंबा होने के बावजूद इसकी रफ्तार और कहानी कहने का अंदाज इतना दिलचस्प है कि यह किसी 30 सेकंड की शानदार इंस्टाग्राम रील की तरह लगता है। ट्रेलर के पहले फ्रेम से लेकर आखिरी फ्रेम तक दर्शकों की दिलचस्पी बनी रहती है। एक्शन, इमोशन और ड्रामा के बीच शानदार तालमेल इसे बेहद खास बनाता है।

ट्रेलर में छाए सलमान खान

सलमान खान अपने दमदार एक्शन अवतार में शानदार प्रभाव छोड़ते हैं, वहीं चित्रांगदा सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री कहानी में भावनात्मक गहराई जोड़ती है। फिल्म की खूबसूरत लोकेशन्स, शानदार सिनेमैटोग्राफी और प्रभावशाली संगीत इसे और भी खास बनाते हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का निर्माण सलमान खान (Salman Khan) फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- 'भाई दूज' पर मस्ट वॉच है 90's की फैमिली ड्रामा, Box Office पर ब्लॉकबस्टर रही थी 20 कलाकारों की फिल्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।