सलमान खान की Maatrubhumi का देशभक्ति एंथम 'रंग केसरी' रिलीज, रग-रग में देशप्रेम जगा देगी Sukhwinder Singh की आवाज
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' (Maatrubhumi) का देशभक्ति गीत 'रंग केसरी' रिलीज हो गया है।

'रंग केसरी' गाने का पोस्टर
HighLights
'मातृभूमि' का देशभक्ति गाना 'रंग केसरी' रिलीज
सुखविंदर सिंह ने दी गाने को आवाज
4 दिसंबर को रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान की मातृभूमि का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह वॉर ड्रामा फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। उसके पहले मेकर्स ने आज इसका एक देशभक्ति गीत रिलीज किया है। इस गीत को सुखविंदर सिंह और मीत ब्रोस ने आवाज दी है।
'मातृभूमि' का देशभक्ति गीत रिलीज
मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस (Maatrubhumi: May war rest in peace) का देशभक्ति एंथम 'रंग केसरी' सलमान खान फिल्म्स म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। सलमान खान (Salman Khan) ने इस गाने को अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'मातृभूमि में देशभक्ति गाना सुनना था ना'।
यह भी पढ़ें- सूरज बड़जात्या के संकटमोचन बने सलमान खान! Yeh Prem Mol Liya के सपोर्ट में उतरे 'भाईजान'
सुखविंदर सिंह ने दी आवाज
एक सशक्त देशभक्ति गीत - 'रंग केसरी', उन वीर सपूतों के साहस, बलिदान और अदम्य जज्बे को नमन करता है, जिन्होंने राष्ट्र को हर चीज से ऊपर रखा। रंग केसरी (Rang Kesari) को सुखविंदर सिंह (Sukhwinder Singh) और मीत ब्रोस ने आवाज दी है जो रग-रग में देशप्रेम जगाने का काम करती है।
फैंस को पसंद आया गीत
देशभक्ति गीत रिलीज होते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन तारीफों से भर दिया। एक ने लिखा, 'बहुत ही शानदार गीत है'। एक ने कमेंट किया, 'मोस्ट अवेटेड ट्रैक'। एक ने लिखा, 'इस गाने को सुनकर थिएटर में रोना आ जाएगा'। एक ने लिखा, 'सुखविंदर सिंह की आवाज में पावरफुल देशभक्ति गीत'। एक ने लिखा, 'ये हुई ना बात, मैं लिखके देता हूं ये गाना हर जगह बजेगा'।
'मातृभूमि' के बारे में
'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' एक अपकमिंग वॉर ड्रामा है। इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है और इसे सलमान खान ने अपने बैनर 'सलमान खान फिल्म्स' के तहत प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं, और उनके साथ चित्रांगदा सिंह, अनूप बिक्रम शाही, जेन शॉ और प्रशांत तमांग भी नजर आएंगे। फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।