Move to Jagran APP

CM एकनाथ शिंदे के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे सलमान खान-शाह रुख खान, पंकज त्रिपाठी समेत ये सितारे भी आए नजर

CM Eknath Shinde Ganesh Pooja पूरे देश में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से लेकर राजनेता ने भी अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया। हाल ही में कई बॉलीवुड सितारे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर पर बप्पा के दर्शन करने गए। सलमान खान से लेकर शाह रुख खान तक पूजा में नजर आए।

By Rinki TiwariEdited By: Rinki TiwariPublished: Mon, 25 Sep 2023 12:02 AM (IST)Updated: Mon, 25 Sep 2023 12:02 AM (IST)
Shah Rukh Khan-Salman Khan ने एक साथ किए बप्पा के दर्शन।

 नई दिल्ली, जेएनएन। Salman Khan-Shah Rukh Khan At Eknath Shinde House: जब सलमान खान (Salman Khan) और शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) एक फ्रेम में हो तो चर्चा होना तो लाजमी है। हाल ही में, बी-टाउन के जिगरी यार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के घर पर गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे।

गणेश उत्सव के मौके पर फिल्म इंडस्ट्री में काफी चहल-पहल देखने को मिलती है। कई स्टार्स अपने घर में गणेश उत्सव की पूजा रखते हैं, जहां बॉलीवुड सेलेब्स भी नजर आते हैं। कार्तिक आर्यन, एकता कपूर और शिल्पा शेट्टी के बाद अब एकनाथ शिंदे के घर पर सितारों का जमावड़ा दिखा। शाह रुख-सलमान समेत कई सितारे बप्पा के दर्शन करने गए।

यह भी पढ़ें- Shehnaaz Gill: फिल्म रिलीज से पहले शहनाज गिल ने लिया बप्पा का आशीर्वाद, सामने आया एक्ट्रेस का वीडियो

शाह रुख-सलमान ने एक साथ किए बप्पा के दर्शन

एकनाथ शिंदे के घर से सलमान खान और शाह रुख खान की एक फोटो सामने आई है। गणपति बप्पा के दर्शन करने गए सलमान और शाह रुख ने एकनाथ के साथ फोटो खिंचवाई। लाल रंग के कुर्ता-पायजामा में सलमान खान स्वैग लुक दे रहे हैं। वहीं, ब्लू कुर्ता-पायजामा में 'जवान' भी कम हैंडसम नहीं लग रहे हैं। एक फ्रेम में उनकी ये तस्वीर देख फैंस क्रेजी हो गए हैं।

पंकज त्रिपाठी समेत ये सितारे भी आए नजर

शाह रुख और सलमान के अलावा एकनाथ शिंदे के घर पर 'फुकरे 3' (Fukray 3) स्टार पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) भी आए। गणपति के दर्शन करने दिग्गज सिंगर आशा भोंसले भी एकनाथ शिंद के घर पहुंचीं। 

यही नहीं, सलमान खान की बहन अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा ने भी सीएम एकनाथ के घर में गणपति बप्पा के सामने माथा टेका। तीनों ने एकनाथ के साथ फोटो भी क्लिक करवाईं। 

सलमान खान-शाह रुख खान का वर्क फ्रंट

बात करें ऑन-स्क्रीन करण-अर्जुन के वर्क फ्रंट की तो 'जवान' की ग्रैंड सक्सेस के बाद शाह रुख खान अब अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' की तैयारी में जुटे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 22 दिसंबर 2023 को रिलीज हो सकती है।

वहीं, सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' है, जिसमें वह कटरीना कैफ के साथ एक्शन मोड में दिखेंगे। ये फिल्म दिवाली के मौके पर बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी।

यह भी पढ़ें- Jawan: 'मेरे हमसफर' की हाला पर चढ़ा 'जवान' का क्रेज, 'चलेया' गाने पर किया शाह रुख का हुक स्टेप; वीडियो वायरल


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.