विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SRK के बाद Salman khan का नया प्लान, फिल्मों को लेकर बनाया नया बेंचमार्क; जानिए पूरा प्लान

By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
Published: Fri, 22 Sep 2023 04:10 AM (IST)

बाक्स आफिस के लिए फिलहाल यह साल अच्छा साबित हो रहा है। पठान जवान गदर 2 ओएमजी 3 फिल्मों ने ...और पढ़ें

पंजाबी फिल्म मौजा ही मौजा के ट्रेलर लांच पर पहुंचे सलमान (फाइल फोटो)
पंजाबी फिल्म मौजा ही मौजा के ट्रेलर लांच पर पहुंचे सलमान (फाइल फोटो)

बाक्स आफिस के लिए फिलहाल यह साल अच्छा साबित हो रहा है। पठान, जवान, गदर 2, ओएमजी 3 फिल्मों ने अच्छी कमाई की है। अभिनेता सलमान खान का मानना है कि फिल्मों के लिए अब बेंचमार्क एक हजार करोड़ होना चाहिए। बकौल सलमान, मुझे लगता है कि यह सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा अब सबसे निचले स्तर पर पहुंचने वाला है। पंजाबी, हिंदी के लिए अब चार-पांच सौ करोड़ रुपये से भी ज्यादा का स्तर सेट होगा।

मराठी फिल्में भी इस समय ऐसा प्रदर्शन कर रही हैं। देखा जाए, तो लोग एक बार फिर सिनेमाघरों में फिल्में देखने जा रहे हैं। अब सौ करोड़ का नंबर पाना बहुत बड़ी बात नहीं होगी। अब जो बेंचमार्क होगा, वह एक हजार करोड़ रुपये का होना चाहिए। सलमान ने यह बातें गुरुवार को मुंबई में हुए पंजाबी फिल्म मौजा ही मौजा के ट्रेलर लांच के मौके पर कहीं। इस ट्रेलर लांच में अभिनेता और गायक गिप्पी ग्रेवाल संग फिल्म की स्टारकास्ट भी मौजूद रही।

इस मौके पर गिप्पी ने कहा कि अगर सलमान खान सर कह रहे हैं कि पंजाबी फिल्में अच्छी कमाई करेंगी, तो वाकई ऐसा होगा। इस पर सलमान ने हंसते हुए कहा कि मेरे पर मत जाना भाई। क्योंकि मेरे खुद की भविष्यवाणी मेरी फिल्मों पर नहीं चल रही है। सलमान खान से आगे जब पूछा गया कि क्या वह पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय करना चाहेंगे? इस पर सलमान ने कहा कि हां, क्यों नहीं। एक हजार प्रतिशत करना चाहूंगा। सलमान की आगामी फिल्म टाइगर 3 होगी, जो दिवाली के मौके पर इस साल रिलीज होगी।   

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।