टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद बढ़ी Salman Khan की सुरक्षा, एयरपोर्ट पर भारी सिक्योरिटी के बीच निकले अभिनेता
सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के साथ-साथ अभिनेता की निजी सिक्योरिटी को भी बढ़ा दिया गया है। दबंग खान ...और पढ़ें

टाइगर पर हमले के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा/ फोटो-इंस्टाग्राम
HighLights
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ी
एयरपोर्ट से बाहर टाइट सिक्योरिटी के साथ निकले सलमान
18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ पर हुआ था हमला
एएनआई, मुंबई। टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले ने बॉलीवुड सितारों को हैरानी में डाल दिया। 18 अक्टूबर 2026 को शाम को 7 बजे के आसपास जिस दौरान टाइगर वह फुटबॉल खेलकर ग्राउंड से कार में बैठकर निकल रहे थे, उस समय ही बाइक पर सवार हमलावरों ने उन पर गोली चला दी।
टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जो कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। बागी एक्टर पर हुए इस हमले के बाद अब सलमान खान (Salman Khan) की सुरक्षा को और भी ज्यादा बढ़ा दिया गया है।
मुंबई एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा में दिखे सलमान खान
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा के बीच नजर आए। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में सलमान खान अपने काफिले के साथ एयरपोर्ट पहुंचते दिखाई दिए। जहां सलमान खान ब्लैक शर्ट और डार्क ब्लू जींस में दिखाई दिए, तो वहीं उनकी हाई सिक्योरिटी के लिए एक आदमी हाथ में गन थामे नजर आया। टर्मिनल में प्रवेश करने से पहले सलमान खान ने प्रशंसकों और फोटोग्राफरों का अभिवादन किया।
Lawrence Bishnoi’s threats mean nothing to him #SalmanKhan has always stood strong, no matter, Fearless as always https://t.co/ResxpuV13l
— Devil V!SHAL (@VishalRC007) October 20, 2026
गैलेक्सी के बाहर की भी बढ़ाई गई सुरक्षा
टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद न सिर्फ सलमान खान की निजी सिक्योरिटी को ही बढ़ाया गया, बल्कि गोलीबारी की घटना के बाद बांद्रा स्थित सलमान के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। वहां बुलेटप्रूफ जैकेट पहने पुलिसकर्मियों और पुलिस वाहनों की तैनाती की गई है।
टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी मामले में राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार तीन संदिग्धों को मुंबई पुलिस की हिरासत में सौंप दिया गया है। कोर्ट ने आरोपितों को मुंबई ले जाने के लिए 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वायरल हुई थी ऑडियो क्लिप
टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के साथ जुड़े एक कथित सहयोगी अनिल पंडित ने एक ऑडियो वायरल किया था, जिसमें उसने और हरमन संधु ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। ऑडियो क्लिप में कहा गया कि टाइगर श्रॉफ को पहले भी चेतावनी दी गई थी और फिल्म इंडस्ट्री को भी ये धमकी दी थी कि सलमान खान के साथ जो भी काम करेगा उसका यही हाल होगा।

सोशल मीडिया पर लोगों ने किया रिएक्ट
सलमान खान की बढ़ी हुई सिक्योरिटी को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "किसी की क्या मजाल जो सलमान का कुछ कर ले।" दूसरे यूजर ने लिखा, "एयरपोर्ट का सीन भी फिल्म जैसा लगता है, भाई के आगे सब फेल हैं।" अन्य यूजर ने लिखा, "सलमान भाई का एक इशारा ही काफी है उनकी दहशत का अंदाजा लगाने के लिए।"
सलमान खान की फिल्मों की बात करें, तो उनके पास 2026 में कई बड़ी फिल्में हैं, जिन पर वह काम कर रहे हैं। उनकी फिल्म मातृभूमि जहां बनकर तैयार है, तो वहीं दबंग खान मॉन्स्टर की शूटिंग में व्यस्त हैं।
