विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salman Khan ने किया ‘अंतिम’ में अपने किरदार का खुलासा, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

By Nitin YadavEdited By:
Published: Sat, 23 Oct 2021 05:04 PM (IST)

बॉलीवुड के सुल्ताम खान और आयुष शर्मा की एक्शन ड्रामा फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ रिलीज होने के लिए तैयार ...और पढ़ें

Salman Khan reveals his character name in 'Antim'. photo source @beingsalmankhan instagram.
Salman Khan reveals his character name in 'Antim'. photo source @beingsalmankhan instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के सुल्ताम खान और आयुष शर्मा की एक्शन ड्रामा फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ रिलीज होने के लिए तैयार है। अब उन्होंने अपनी इस फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। इसी बीच उन्होंने शनिवार को सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक मोशन पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उनका धमाकेदार अंदाज देख ने को मिल रहा है।

इस पोस्टर में अभिनेता अपनी शर्ट की बाजुओं को ऊपर की ओर चढाते हुए नजर आ रहे हैं। मोशन पोस्टर में सलमान फिल्म का डायलॉग भी बोल रहे हैं। पोस्टर में अभिनेता कहते हैं, 'जिस दिन इस सरदार की हटेगी....'। उन्होंने इस पोस्टर को शेयर कर फिल्म में अपने किरदार के नाम का भी खुलासा किया है। साथ ही जानकारी दी है कि इस एक्शन ड्रामा फिल्म का ट्रेलर सोमवार 25 अक्टूबर को रिलीज होगा।

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

सलमान के इस पोस्टर को इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जा रहा है। पोस्टर को इंस्टाग्राम पर आए हुए कुछ ही घंटे हुए हैं लेकिन अब तक 6 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वहीं शुक्रवार को सलमान खान ने अपने इंस्टग्राम पर फिल्म का एक मोशन पोस्टर शेयर किया था, जिसमें उनके जीजू आयुष शर्मा एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। हाथ में पिस्टल लिए हुए आयुष के इस लुक को सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, 'अंतिम में जब राहुल बना राहुलिया थिएटर भी खुल गए...'।

महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान और उनके जीजू आयुष शर्मा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में सलमान खान राजवीर नाम के एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं। बता दें कि ये फिल्म हिट मराठी मुल्शी पैटर्न का हिन्दी रीमेक है। एक्शन ड्रामा फिल्म को अगले महीने 26 नबंवर को रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित जॉन अब्राहम की मोस्ट अवेटेड फिल्म सत्यमेव जयते 2 से टकराएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।