विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बताया- बॉक्स ऑफिस पर क्यों पिट रही हैं बॉलीवुड फिल्में

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Thu, 06 Apr 2023 01:39 PM (IST)

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान ईद 2023 के मौके पर ...और पढ़ें

Salman Khan Reveal Why Bollywood Films Failed at Box Office in Recent Times Before Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan/Instagram
Salman Khan Reveal Why Bollywood Films Failed at Box Office in Recent Times Before Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी ईद रिलीज फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' को लेकर चर्चा में है। भाईजान की ये मोस्ट अवेटेड फिल्म 21 अप्रैल को आपके पास और दूर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

साल 2022 बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के लिए अनलकी साबित हुआ, तो वहीं 2023 में भी अप्रैल तक में सिर्फ पठान और तू झूठी, मैं मक्कार ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा पाई है। अजय देवगन की भोला से फैंस को काफी उम्मीदें थी, लेकिन इस फिल्म ने सभी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था।

आने वाले समय में सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' से फैंस को काफी उम्मीद है, लेकिन उससे पहले दबंग खान ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि आखिर लगातार बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्में क्यों पिट रही हैं।

सलमान खान ने डायरेक्टर्स पर मारा ताना

हाल ही में बॉलीवुड के दबंग खान एक अवॉर्ड फंक्शन से जुड़े इवेंट को अटेंड करने के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने कई चीजों को लेकर खुलासा किया। इस दौरान सलमान ने कहा, 'मैं एक लंबे समय से ये बात सुन रहा हूं कि हमारी बॉलीवुड फिल्में चल नहीं रही हैं। खराब पिक्चर बनाओगे तो कैसे चलेगी यार।

अब हर किसी के दिमाग में ये होता है कि हम शोले और मुगल-ए-आजम और हम आपके हैं कौन बना रहे हैं, लेकिन वह बनती नहीं है। क्योंकि आजकल के जो डायरेक्टर्स हैं, जिनके साथ मैंने इंटरेक्ट किया है, वो पूरे हिन्दुस्तान को कोलाबा से लेकर अंधेरी तक का समझते हैं। मैं उनका नाम ले सकता हूं, लेकिन मैं नहीं लूंगा'। हालांकि, वो हिन्दुस्तान नहीं है, क्योंकि वह रेलवे स्टेशन के उस तरफ से स्टार्ट होता है'।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सलमान खान ने उड़ा दिया खुद का ही मजाक

सलमान खान ने आगे बात करते हुए कहा, 'आजकल के कूल डायरेक्टर-प्रोड्यूसर्स को लगता है कि हम टाइप की फिल्में बनाएंगे, लेकिन वह फिल्में चलती नहीं है। हमें देखना है हिन्दुस्तानी कंटेंट। ये सब जो मैं बोल रहा हूं, वो इसलिए बोल रहा हूं, क्योंकि मेरी फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' रिलीज हो रही है'।

सलमान खान ने आगे हंसते हुए कहा, 'कहीं ये मुझपर ही भारी नहीं पड़ जाए, लोग बोल रहे थे ऐसी फिल्में नहीं बनानी चाहिए और खुद देखो इन्होंने क्या बनाया है। 21 तारीख को रिलीज हो रही है 'किसी का भाई, किसी की जान' और हमने इस फिल्म को बनाने के लिए बहुत ही मेहनत की है।

सब चीजों से परे अब कुछ फिल्में चली हैं जाकर, क्योंकि वह हमारी हिन्दुस्तानी फिल्में हैं। जो-जो फिल्में चली हैं, वही हमारा कंटेंट है। 30-40 लोग फैमिली के फिल्म देख सकते हैं'।

ये यंग स्टार्स करेंगे फिल्म से डेब्यू

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई, इसी की जान' में बहुत सारे सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक, शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और जस्सी गिल नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।