विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैं दो पेग पीके...'Salman Khan की 'मातृभूमि' का नया गाना Teri Sexy Beauty हुआ रिलीज, भाईजान ने खुद दी आवाज

Published: Wed, 04 Nov 2026 09:06 AM (IST)

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि' के लिए 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' नाम का रोमांटिक गाना गाया है। इसमें चित्रांगदा सिंह बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं।

मातृभूमि का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी हुआ रिलीज

मातृभूमि का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी हुआ रिलीज

HighLights

  1. सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए गाया गाना

  2. गाने में चित्रांगदा सिंह बोल्ड अवतार में नजर आईं

  3. हिमेश रेशमिया ने दिया गाने का संगीत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के पास कई सारे टैलेंट हैं। एक्टिंग के साथ रियलिटी शो होस्ट करने से लेकर पेंटिंग करने तक, अलग-अलग चीजों में भाईजान की दिलचस्पी है। उनके फैंस को यह भी पता है कि उन्हें गाने का कितना शौक है।

हाल ही में अपनी लेटेस्ट फिल्म में भाईजान ये टैलेंट दिखाते नजर आए। सुपरस्टार एक बार फिर माइक के सामने थे। 'हैंगओवर', 'प्यार करो ना' और 'मैं हूं हीरो तेरा' जैसे गानों में अपनी आवाज देने के बाद, अब वे अपनी आने वाली एक्शन फिल्म 'मातृभूमि' (Maatrubhumi) के एक रोमांटिक गाने को आवाज देते नजर आए।

गाने में नजर आए चित्रांगदा का बोल्ड अवतार

'तेरी सेक्सी ब्यूटी' नाम के इस गाने में चित्रांगदा सिंह एक बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं, जिसकी इंटरनेट पर खूब चर्चा हो रही है। गाने के अलावा, इसे सुबह-सुबह रिलीज करने और भाईजान के कैप्शन ने भी सबका ध्यान खींचा है।

Salman (24)

इसे अनाउंस करते हुए भाईजान ने लिखा, 'रवाना होने का समय सुबह 5:12 बजे... फ्लाइट समय पर है, 2 पेग पीकर मैं अपनी 'सेक्सी ब्यूटी' के साथ उड़ान भर रहा हूं... पता नहीं कहां लैंड करूंगा।'

हिमेश रेशमिया ने दिया है म्यूजिक

हिमेश रेशमिया के संगीत निर्देशन वाले इस गाने को सलमान और मुस्कान ने गाया है, जबकि साजिद खान ने इसका संगीत तैयार किया है। साजिद ने इसके बोल भी लिखे हैं। वीडियो में सलमान एक म्यूजिक स्टूडियो में गाना रिकॉर्ड करते हुए खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

इसके मजेदार बोल कुछ इस तरह हैं- 'तेरी सेक्सी ब्यूटी का फैन बन गया हूं, मैं दो पेग पीके एरोप्लेन बन गया हूं।' क्लिप में 'मातृभूमि' की झलकियां भी दिखाई गई हैं। इसमें सलमान अपने साथियों और चित्रांगदा सिंह के साथ डांस करते दिख रहे हैं। लाल साड़ी पहने चित्रांगदा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

लंबे समय से नहीं मिल रही रिलीज डेट

सलमान खान की आने वाली फिल्म, जिसकी घोषणा शुरुआत में 'बैटल ऑफ गलवान' के नाम से की गई थी, उसका नाम बदलकर अब 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' रख दिया गया है। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अभी पोस्ट-प्रोडक्शन के स्टेज में है। इसमें कई बदलाव किए जा रहे हैं। नई रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित के सुपरहिट गाने की तर्ज पर बना भोजपुरी गीत, 396 मिलियन व्यूज; आज भी चलाता है दिल पे छुर्रियां

यह भी पढ़ें- Salman Khan ने देर रात शाह रुख खान को किया बर्थडे विश, जवाब में 'किंग' बोले- 'आपने कहा बिना शर्ट...'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।