माधुरी दीक्षित के सुपरहिट गाने की तर्ज पर बना भोजपुरी गीत, 396 मिलियन व्यूज; आज भी चलाता है दिल पे छुर्रियां
बॉलीवुड के सुपरहिट गाने 'दीदी तेरा देवर दीवाना' की तर्ज पर बना भोजपुरी गीत आजकल खूब वायरल हो रहा है। इसे नीलकमल सिंह ने गाया है।
-1793683221540_m.webp)
यूट्यूब पर नीलकमल के गाने को मिले छप्परफाड़ व्यूज
HighLights
'दीदी तेरा देवर दीवाना' से प्रेरित है भोजपुरी गीत
गाने को यूट्यूब पर मिले 396 मिलियन व्यूज
नीलकमल सिंह ने गाया है गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के कई मसाला, पार्टी स्टाइल सॉन्ग आप एंजॉय कर चुके हैं। आज हम आपको भोजपुरी सिनेमा की ओर थोड़ा ले जाने की कोशिश करेंगे।
सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' (Hum Aapke Hain Kaun) तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गानों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई थी। इसका गाना 'दीदी तेरा देवर दीवाना' (Didi Tera Devar Deewana) आज भी शादी-ब्याहों की जान है।
नीलकमल ने गाया है भोजपुरी गीत
लेकिन क्या आप जानते हैं भोजपुरी में भी इसी गाने की तर्ज पर एक मस्त गीत बना है जिसका नाम पगली देखावे अगरबत्ती (Pagli Dekhave Agarbatti) है? इस गाने को नीलकमल सिंह (NeelKamal Singh) और रक्षा गुप्ता पर फिल्माया गया है।
-1793683766059.webp)
नीलकमल ने इसे गाया भी है और आशुतोष तिवारी ने इसके बोल लिखे हैं। इसे रामलक्ष्मण ने संगीतबद्ध किया था। इस गाने के डायरेक्टर और कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा हैं।
गाने को यूट्यूब पर मिले शानदार व्यूज
शुभम राज ने इसे कंपोज किया है। सितंबर 2023 में रिलीज हुए इस गीत को आज भी काफी पसंद किया जाता है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 396 मिलियन (39.60 करोड़) व्यूज मिल चुके हैं। मूल गीत दीदी तेरा देवर दीवाना को लता मंगेशकर और एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम ने गाया था।
पगली देखावे अगरबत्ती एक हाई-एनर्जी और मस्ती भरा डांस नंबर है। नीलकमल हमेश से पुराने सदाबहार गानों की धुनों को आधुनिक संगीत के साथ मिलाकर पेश करने में माहिर हैं। इसका एक उदाहरण हमें इस गाने में भी नजर आया।
लोगों ने की नीलकमल की तारीफ
वहीं कमेंट सेक्शन में भी कई लोगों ने नीलकमल की इस कला की तारीफ की है। नीलकमल हमेशा ऐसे गानों का चुनाव करते हैं जिनके बोल आज के युवाओं की रोजमर्रा की जिंदगी, कॉलेज लाइफ और सोशल मीडिया ट्रेंड्स से मेल खाते हों।
एक तरफ जहां भोजपुरी के कई गानों को उनके बोल या अश्लील कंटेंट की वजह से बदनाम किया जाता है नीलकमल के कुछ खास गाने इससे कोसों दूर हैं।
यह भी पढ़ें- बाप-बेटे संग रोमांस फरमा चुकी हैं 59 वर्षीय सुंदरी, 90s में लोगों के दिलों पर राज करती थी लेडी सुपरस्टार
यह भी पढ़ें- भजन गाने वाली सिंगर ने गाया Madhuri Dixit का सबसे बोल्ड गाना, धुन चुराने का लगा था आरोप; मचा था खूब बवाल
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।