विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाप-बेटे संग रोमांस फरमा चुकी हैं 59 वर्षीय सुंदरी, 90s में लोगों के दिलों पर राज करती थी लेडी सुपरस्टार

Published: Mon, 02 Nov 2026 04:53 PM (IST)

हिंदी सिनेमा की एक मशहूर अभिनेत्री है, जो सिनेमा जगत में बाप और बेटे दोनों के साथ अलग-अलग समय पर फिल्में कर चुकी है।

सिनेमा की सुंदरी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

सिनेमा की सुंदरी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. सिनेमा की लेडी सुपरस्टार कौन

  2. बाप-बेटे संग कर चुकी हैं फिल्में

  3. बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मदर इंडिया फिल्म में अभिनेत्री नरगिस ने अभिनेता सुनील दत्त की मां का रोल अदा किया था और बाद में इन दोनों ने शादी करके हर किसी को हैरान कर दिया था। इस तरह के बॉलीवुड के कई फिल्मी किस्से हैं, जिनको जानकार आप सरप्राइज हो सकते हैं। 

इस आधार पर आज हम आपको हिंदी सिनेमा की उस अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अलग-अलग समय के पर बाप और बेटे की जोड़ी के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस फरमाया है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी एक्ट्रेस है- 

बाप-बेटे की जोड़ी संग फिल्म कर चुकी हैं ये एक्ट्रेस

जिस अभिनेत्री के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसे 90 के दशक की लेडी सुपरस्टार के तौर पर जाना जाता है। 59 वर्षीय उस खूबसूरत अदाकारा को इंडस्ट्री की धक-धक गर्ल भी कहा जाता है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के बारे में की जा रही है। 

यह भी पढ़ें- 1 फिल्म, 9 गाने और सभी ब्लॉकबस्टर; 31 साल पहले आई Madhuri Dixit की वो फिल्म; सभी गीतों को अलका-उदित ने दी आवाज

madhuridixit (2)

दरअसल माधुरी दीक्षित हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेज की सूची में शुमार हैं, जो पर्दे पर अभिनेता बाप-बेटे के साथ काम कर चुकी हैं। इस मामले में विनोद खन्ना (Vinod Khanna) और उनके बेटे अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) का नाम शामिल होता है। दरअसल माधुरी ने साल 1988 में आई फिल्म दयावन (Dayavan) में विनोद की पत्नी का किरदार निभाया था। 

madhuridixit

इसके 9 साल बाद माधुरी दीक्षित विनोद के बेटे अक्षय खन्ना के साथ मोहब्बत (Mohabbat) में नजर आई, जिसमें उन्होंने अक्षय के साथ रोमांस फरमाया था। इस तरह से माधुरी के नाम पर ये एक अजीबोगरीब उपलब्धि दर्ज है। आपको बता दें कि माधुरी के अलावा ऐसा ही कारनामा अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया भी कर चुकी हैं। 

माधुरी दीक्षित का रियलिटी शो

मौजूदा समय में माधुरी दीक्षित टीवी पर अपना जलवा बिखेर रही हैं। इस वक्त वह महानायक अमिताभ बच्चन के फेमस रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का मराठी भाषा का पहला संस्करण 'कोण होणार करोडपती' (Kon Honar Crorepati) होस्ट कर रही हैं। इससे पहले बतौर अभिनेत्री माधुरी इसी साल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आई डार्क-कॉमेडी थ्रिलरर मां बहन में नजर आईं। 

यह भी पढ़ें- 35 साल पहले Balasubrahmanyam ने गाया था सलमान खान की 'मोहब्बत का पैगाम' , आज भी अमर है 90s का रोमांटिक सॉन्ग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।