धोबिन से प्रेरित होकर बना था Rekha Bhardwaj का ये क्लासिकल गीत, माधुरी दीक्षित ने अपनी अदाओं से लगाए थे चार चांद
Rekha Bhardwaj के 12 साल पुराने गाने में माधुरी दीक्षित और हुमा कुरैशी ने अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा था।
-1792851090117_m.webp)
रेखा भारद्वाज ने गाया था ये आइकॉनिक गाना
HighLights
रेखा भारद्वाज ने गाया था ये आइकॉनिक गाना
माधुरी दीक्षित ने दिखाई थी अपनी अदाएं
हुमा कुरैशी ने दिया था 'धक-धक गर्ल' का साथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई क्लासिकल गीत ऐसे हैं जो 100-200 साल पुरानी धुनों या गीतों से प्रेरित होकर बने हैं। ओरिजिनली वे गीत भले ही सदियों पुराने हों लेकिन बॉलीवुड में उन्हें नई धुन के साथ पहचान मिली है। एक ऐसा ही गीत है क्लासिकल गीतों में महारथ हासिल करने वाली सिंगर रेखा भारद्वाज का।
19वीं सदी में बनी थी यह धुन
यह गीत वैसे तो 19वीं सदी का है लेकिन पहली बार बॉलीवुड में इसे बनाया गया 1960 में। इस गीत को बनाने वाली सिंगर थीं बेगम अख्तर। यह गीत 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'डेढ़ इश्किया' (Dedh Ishqiya) का है जिसमें माधुरी दीक्षित, नसीरुद्दीन शाह, हुमा कुरैशी, विजय राज और अरशद वारसी ने काम किया है।
-1792851398005.webp)
इस गाने के बोल हैं - हमरी अटरिया पे, आजा रे सांवरिया (Hamari Atariya Pe)। यह एक क्लासिक अर्ध-शास्त्रीय ठुमरी/भैरवी दादरा है जो 19वीं सदी में अवध के नवाब वाजिद अली शाह के दरबार में हुई बनी थी।
धोबिन से प्रेरणा लेकर बना क्लासिक गीत
इस पारंपरिक धुन और बोल को मशहूर शास्त्रीय गायिका बेगम अख्तर ने 1960 के दशक के आखिर में आई अपनी 'ठुमरी, द म्यूजिक ऑफ लव' के जरिए लोकप्रिय और अमर बना दिया।
कहा जाता है कि उन्होंने दिल्ली में एक धोबिन को 'दादरा' गाते और नाचते हुए देखकर इस धुन को अपनाया था। इसके बाद 2014 की फिल्म 'डेढ़ इश्किया' के लिए इस गाने को नए सिरे से तैयार किया गया था। इसे विशाल भारद्वाज ने कंपोज किया, गुलजार ने इसके बोल लिखे और रेखा भारद्वाज (Rekha Bahrdwaj) ने इसे गाया।
माधुरी और हुमा की अदाओं ने लगाए चार चांद
फिल्म 'डेढ़ इश्किया' में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने इस गाने पर एक बहुत ही शानदार परफॉर्मेंस दी और उनका साथ हुमा कुरैशी ने किया। इसे रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किया था।
'डेढ़ इश्किया' 2014 की में रिलीज हुई एक ब्लैक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया है। इस फिल्म में अरशद वारसी, नसीरुद्दीन शाह, माधुरी दीक्षित, हुमा कुरैशी और विजय राज मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'इश्किया' का एक स्टैंडअलोन सीक्वल है।
