विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pathaan को बचाने आए ‘टाइगर’, लीक हुआ फिल्म से सलमान के कैमियो का वीडियो

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 25 Jan 2023 10:09 PM (GMT+05:30)

Salman Khan Shah Rukh Khan Pathaan Video फिल्म पठान में सलमान खान को देख दर्शकों का मजा दो गुना और ...और पढ़ें

Salman Khan, Salman Khan Entry Scene, Salman Khan Entry Scene In Pathaan, Tiger Met Pathaan, Tiger Entry Pathaan, Salman Khan
Salman Khan, Salman Khan Entry Scene, Salman Khan Entry Scene In Pathaan, Tiger Met Pathaan, Tiger Entry Pathaan, Salman Khan

नई दिल्ली, जेएनएन। Salman Khan Shah Rukh Khan Pathaan Video: शाह रुख खान की पठान सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 25 जनवरी को इस फिल्म का सुबह 6 बजे पहला शो सिनेमा घरों में रिलीज हुआ।

किंग खान के फैंस के बीच पठान का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। एक तरह जहां शाह रुख खान की वापसी से फैंस खुश हैं, तो वहीं दूसरी ओर सलमान खान को इस फिल्म में देख दर्शकों का मजा दो गुना और बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर शाह रुख और सलमान के सीन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

गुंड़ो से शाह रुख को बचाते दिखे सलमान 

दरअसल, सलमान खान की फिल्म में एंट्री इतने धमाकेदार तरीके से हुई है। फिल्म में सलमान खान के कैमियो की बात करें तो शाह रुख यानी पठान गुंड़ो से मार खाते हैं। तभी उसकी जान बचाने के लिए सलमान छत से एंट्री करते हैं। इस दौरान उनके हाथ में कॉफी का ग्लास नजर आ रहा है। दूसरी तरफ, शाहरुख अपने अंदाज में उनका स्वागत करते हुए दिख रहे हैं। फिल्म में सलमान खान 15 से 20 मिनट के रोल में नजर आते हैं।

फैंस बोले टाइगर जिंदा है

वीडियो और तस्वीरें देखने के बाद फैंस फायर और हार्ट इमोजी शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। पठान से मिलते ही टाइगर कहता है- तेरे लिए आया हूं. बहुत बड़ा कांड किया है ना तूने. किंग खान जवाब में कहते हैं- पठान हूं. इसके बाद दोनों दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हैं। दोनों हाथ में मशीन गन से गोलियां दागकर दुश्मनों को मार गिराते हैं।

यह भी पढ़ें- Pathaan Row: बीजेपी एमएलए का दावा- दीपिका पादुकोण टुकड़े-टुकड़े गैंग की सदस्य, शाह रुख खान PFI एजेंट

यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan की Pathaan देख अनुराग कश्यप के उड़े होश, बोले- यारो दिल खुश हो गया