विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bollywood Stars Lucky Charm: ओम की अंगूठी से लेकर पाकिस्तान से काजल मंगवाने तक, ये हैं स्टार्स की लकी चीजें

Published: Wed, 19 Feb 2025 07:42 PM (GMT+05:30)

बॉलीवुड में मेहनत के साथ लक फैक्टर भी बहुत काम करता है। सालों की मेहनत के बाद भी कुछ सितारों ...और पढ़ें

बॉलीवुड सितारों के ये हैं लकी चार्म/ फोटो- Jagran Graphics
बॉलीवुड सितारों के ये हैं लकी चार्म/ फोटो- Jagran Graphics

HighLights

  1. सलमान खान ब्रेसलेट को मानते हैं लकी
  2. हर शुक्रवार सितारों का लेता है इम्तिहान
  3. इन लकी चीजों के बिना नहीं रह पाते सितारे

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर जब इंसान किसी काम में सफल नहीं हो पाता तो वह खुद को या तो अनलकी समझ लेता है, या फिर ये कहता हुआ दिखाई देता है कि इस बार मेरे लक ने मेरा साथ नहीं दिया। मेहनत के साथ-साथ लक फैक्टर भी बहुत मायने रखता है। सिर्फ आम इंसान ही लक पर विश्वास नहीं करते, बल्कि फिल्मी दुनिया में भी ये देखने को मिलता है। 

हर फ्राइडे बॉलीवुड सितारों की किस्मत ऑडियंस के हाथों डिसाइड होती है। कभी बेदम कहानी भी लोगों को पसंद आ जाती है, तो कभी-कभी कंटेंट से भरपूर फिल्मों को सराहना तो मिल जाती है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर तारीफ के अनुसार कमाई नहीं होती। कभी-कभी तो सितारों का ऐसा टाइम भी आता है, जब उन्हें मुंह की खानी पड़ती है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण फिलहाल अक्षय कुमार हैं, जो पिछले कई सालों से ऑडियंस के लिए अलग-अलग फिल्में लेकर आते रहे, लेकिन साल 2025 में जाकर अब उनका बॉक्स ऑफिस खाता खुला है। 

बॉलीवुड सितारे लक फैक्टर में बहुत यकीन करते हैं, इस बात का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि कोई सितारा अपने नाम में बदलाव करता है, तो कोई हमेशा अपने करीब कोई चीज रखता है। इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस तो ऐसी हैं, जो पाकिस्तान से स्पेशली काजल मंगवाती हैं, क्योंकि वह उसे खुद के लिए लकी मानती हैं। तो चलिए फटाफट से देखते हैं स्टार्स के लिए उनके लकी चार्म क्या हैं। 

सलमान खान 

जब लक की बात होती है, तो दिमाग में सबसे पहला नाम सलमान खान का आता है। सिकंदर एक्टर ने अपने हाथ में एक फिरोजा पत्थर वाला ब्रेसलेट पहना हुआ है, जो उनका लकी चार्म है। सलमान खान साल 2007 तक एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में दे रहे थे। हालांकि, साल 2008 में उनकी किस्मत बदली। अगर आपने फिल्म का पोस्टर ध्यान से देखा हो तो उन्होंने ये फिरोजा पत्थर उसमें भी पहना हुआ है और तब से अब तक ये सलमान के हाथ से नहीं उतरा है। 

यह भी पढ़ें: Sikandar OTT Release: सलमान खान की फिल्म का कर रहे हैं इंतजार, सिनेमाघरों से पहले ओटीटी का रास्ता हुआ साफ

सीधे हाथ में ब्रेसलेट के साथ वह पिछले कुछ सालों से बीच की ऊंगली में एक रिंग भी पहनते हैं। बिग बॉस के सेट पर जब भी वह आते हैं, तो वह रिंग सलमान खान के हाथों में दिखाई देती है। दबंग एक्टर ने बताया था कि वह ब्रेसलेट उन्हें उनके पिता सलीम खान ने गिफ्ट किया था। 

Photo Credit- Instagram 

काजोल 

90 के दशक में काजोल का बॉलीवुड में सिक्का चलता था। उन्होंने भी अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। हालांकि, उनका नाम भी उन एक्ट्रेसेज में शुमार है, जो लक में यकीन रखती है। उनके हाथों में हमेशा एक ओम की रिंग रहती है, जो उन्हें पति अजय देवगन ने गिफ्ट की थी। खुद काजोल ने बताया था कि राइट ऊंगली में पहनी ये अंगूठी उनके जीवन में लक के साथ-साथ शांति भी लेकर आई है। 

kajol

Photo Credit- Instagram 

विद्या बालन

विद्या बालन भी अपना लकी चार्म साथ लेकर चलती हैं। विद्या बालन अपनी आंखों में हमेशा काजल लगाती हैं। मेन एक्सपी की एक खबर के मुताबिक, वह ये काजल खास तौर पर पाकिस्तान से मंगाती हैं। ये हाशमी कोल है। 'भूल भुलैया 3 एक्ट्रेस इस काजल को अपने लक के लिए लगाती हैं। उनका मानना है कि इस काजल ने उनकी लाइफ को बहुत बेहतर बनाया है। 

vidya balan

Photo Credit- Instagram

दीपिका पादुकोण 

दीपिका पादुकोण का सबसे बड़ा लक गणपति बप्पा हैं। अगर आपने नोटिस किया हो तो बाजीराव मस्तानी एक्ट्रेस जब भी उनकी लाइफ में कोई इम्पोर्टेंट काम होता है, तो उससे पहले मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर जरूर जाती हैं। दुआ के जन्म से पहले भी वह पति रणवीर सिंह के साथ गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं। 

Photo Credit- Instagram

रणवीर सिंह 

रणवीर सिंह ने बचपन से ही अपने पैर में एक काला धागा पहना हुआ है, जिसे वह खुद के लिए बहुत लकी मानते हैं। रणवीर के काले धागे के पीछे की एक दिलचस्प कहानी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बार एक्टर काफी बीमार हो गए थे, जिसके बाद उनकी मां ने उन्हें बुरी नजर से बचाने के लिए काला धागा पहनाया था। तब से अब तक अभिनेता ने ये धागा अपने पैर में बांधा हुआ है। 

ranveer singh

Photo Credit- Instagram

विक्की कौशल

छावा की सफलता के बाद इस वक्त विक्की कौशल सातवें आसमान पर हैं। इस फिल्म ने उन्हें मैथड एक्टर के साथ-साथ कमर्शियल एक्टर भी बना दिया है। विक्की कौशल ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि कटरीना कैफ जब से उनकी जिंदगी में आई हैं, उनका लक खुल गया है। वह उनके लिए बहुत लकी है। 

vicky kaushal

Photo Credit- Instagram

रणबीर कपूर 

रणबीर कपूर नंबर में बहुत ही यकीन करते हैं। वह आठ नंबर को अपने लिए लकी मानते हैं। उनकी गाड़ी नंबर से लेकर जर्सी नंबर तक सब कुछ 8 है। यहां तक की जब आलिया भट्ट से उनकी शादी हुई थी, तो एक्ट्रेस के मंगलसूत्र से लेकर उनके कलीरों तक पर आठ नंबर लिखा हुआ था। रणबीर कपूर की मां का बर्थडे भी आठ तारीख को ही होता है। 

Photo- X Account 

कटरीना कैफ

कटरीना कैफ ने मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाई है। नॉन हिंदी एक्ट्रेस से लेकर उन्होंने बॉलीवुड में जो सफलता हासिल की है, वह रास्ता उनके लिए आसान नहीं था। हालांकि, कटरीना मेहनत के साथ-साथ लक में भी यकीन करती हैं। वह अपनी हर फिल्म की रिलीज से पहले अजमेर शरीफ दरगाह जाती हैं। 

यह भी पढ़ें: Block Booking से बॉक्स ऑफिस पर चल रही ये कैसी हेरा-फेरी? फेक कलेक्शन से ऐसे ऑडियंस को बनाया जा रहा उल्लू