Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hawa Singh First Look: बायोपिक की रेस में शामिल हुए सूरज पंचोली, सलमान ख़ान ने की घोषणा

    By Rajat SinghEdited By:
    Updated: Tue, 04 Feb 2020 03:55 PM (IST)

    बॉक्सर हवा सिंह पर आधारित इस फ़िल्म घोषणा दबंग स्टार सलमान ख़ान ने किया। सलमान ख़ान ने हवा सिंह के बायोपिक के पहले लुक से पर्दा हटा दिया है।

    Hawa Singh First Look: बायोपिक की रेस में शामिल हुए सूरज पंचोली, सलमान ख़ान ने की घोषणा

    नई दिल्ली,जेएनएन। बॉलीवुड में इस वक्त बायोपिक फ़िल्मों की बयार चल रही है। ख़ासकर स्पोर्ट्स फ़िल्मों की छड़ी-सी लगी हुई है। अब बारी है आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंजोली की। सरोज पंचोली स्टारर एक नई स्पोर्ट्स बायोपिक फ़िल्म की घोषणा कर दी गई है। बॉक्सर हवा सिंह पर आधारित इस फ़िल्म घोषणा दबंग स्टार सलमान ख़ान ने की है। सलमान ख़ान ने हवा सिंह की बायोपिक के पहले लुक से पर्दा हटा दिया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सलमान ख़ान ने ट्वीट कर इस फ़िल्म का पहला लुक जारी किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'हवा से बातें करेंगे सिंह....हवा सिंह'। फ़िल्म में सूरज पंचोली काफी क्लासिक लुक में नजर आ रहे हैं। उनकी बॉडी भी शानदार लग रही है। सलमान ख़ान इससे पहले सूरज पंचोली को लॉन्च कर चुके हैं। उन्होंने सूरज पंचोली की पहली फ़िल्म हीरो को प्रोड्यूस करने का काम किया था। इसमें उनके अपोजिट अथिया शेट़्टी ने भी बॉलीवुड में कदम रखा था। 

    वहीं, अगर हवा सिंह की बात करें, तो उन्हें भारतीय बॉक्सिंग का फादर कहा जाता है। वह अपने समय के ऑइकॉनिक बॉक्सर थे। हवा सिंह भारतीय आर्मी के सदस्य थे। हरियाणा में जन्मे हवा ने बाद में बॉक्सिंग के जरिए ख़ूब नाम कमाया। उन्होंने 1966 के एशियाड और 1970 के एशियाड में लगातार गोल्ड मेडल हासिल किया था। उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। अब उनकी कहानी को पर्दे पर उतारने का काम प्रकाश नंबियार कर रहे हैं। वहीं, फ़िल्म को एस फर्नांडिस और कमलेश सिंह कुशवाहा प्रोड्यूस कर रहे हैं। 

    आपको बता दें कि इस बीच स्पोर्ट्स बायोपिक की लगातार घोषणाएं हो रही हैं। कबीर ख़ान साल 1983 की क्रिकेट विश्वविजेता टीम पर बेस्ड फ़िल्म बना रहे हैं। वहीं, हाल ही में तापसी पन्नू की 'शाबश मिट्ठू' का पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें वह महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की भूमिका निभा रही हैं। फुटबाल कोच सैय्यद रहीम पर आधारित फ़िल्म 'मैदान' में अजय देवगन नजर आने वाले हैं। वहीं, झूलन गोस्वामी और साइना नेहवाल की भी बायोपिक बन रही है। 

    comedy show banner
    comedy show banner