Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रद्धांजलि: सलमान और उनके पिता ने ऐसे याद किया कृष्णा राज कपूर को

    सोहा अली खान, रितिक रोशन, करीना कपूर, रणदीप हुडा और राज बब्बर सहित कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिये श्रद्धांजलि दी है।

    By Manoj KhadilkarEdited By: Updated: Mon, 01 Oct 2018 04:16 PM (IST)
    श्रद्धांजलि: सलमान और उनके पिता ने ऐसे याद किया कृष्णा राज कपूर को

    रूपेश कुमार गुप्ता। मुंबई फिल्म अभिनेता सलमान ख़ान और उनके पिता सलीम खान ने सोशल मीडिया पर कृष्णा राज कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया।

    इस मौके पर सलमान खान ने ट्वीट करते हुए लिखा कृष्णा आंटी मैं और मेरी माँ हमेशा आपको याद करेंगे। गौरतलब है कि सलमान खान की मां सलमा खान और कृष्णा राज कपूर बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं । इसके अलावा कृष्णा राज कपूर के संबंध सलमान खान की दूसरी माँ हेलन से भी अच्छे रहे हैं। अब कृष्णा राज कपूर के जाने के बाद सलमान खान ने उनके साथ बिताए गए लम्हों को याद करते हुए सोशल मीडिया पर यह ट्वीट साझा किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरतलब है कि सलमान खान इन दिनों आबू धाबी में है और फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त है। आज सुबह कृष्णा राज कपूर को दिल का दौरा पड़ने के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थी।

    इसके बाद उन्हें उनके घर देवनार कॉटेज लाया गया। जहां पर उनकी अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हैं। इस बीच सलमान खान के पिता सलीम खान ने भी एक ट्वीट किया है और उन्हें लिखा कि एक महिला जो देवी जैसी थीं।

    कृष्णा राज कपूर के निधन की खबर के बाद से ही बॉलीवुड से शोक संवेदनाओं का तांता लगा है। सोहा अली खान, रितिक रोशन, करीना कपूर, रणदीप हुडा और राज बब्बर सहित कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिये श्रद्धांजलि दी है।