सलमान ने अर्पिता के घर में सेलिब्रेट किया मां का बर्थडे
सलमान खान की बहन अर्पिता शादी के बाद अपने नए घर में बस गई हैं जिसे उन्हें सलमान ने तोहफे में दिया है। अर्पिता ने अपने नए घर में अपनी मां सलमा का जन्मदिन मनाया। अर्पिता ने ट्विटर पर इसकी तस्वीरें भी साझा की हैं। एक तस्वीर में वो बड़ी
मुंबई। सलमान खान की बहन अर्पिता शादी के बाद अपने नए घर में बस गई हैं जिसे उन्हें सलमान ने तोहफे में दिया है। अर्पिता ने अपने नए घर में अपनी मां सलमा का जन्मदिन मनाया।
अर्पिता ने ट्विटर पर इसकी तस्वीरें भी साझा की हैं। एक तस्वीर में वो बड़ी बहन अलवीरा और सलमान के साथ नज़र आ रही हैं।
अर्पिता और आयुष ने अपने नए घर को गुब्बारों, कार्ड्स और फूलों से सजाया था। हालांकि बाद में सब खान परिवार के गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे। जन्मदिन के जश्न में सलमान, अरबाज, सोहेल, अर्पिता के पति आयुष शर्मा, सलमान के पिता सलीम खान और दूसरी मां हेलन भी नज़र आईं।
इस मौके पर अमृता अरोड़ा और उनके पति शकील भी पहुंचे।
पढ़ेंः शादी के बाद पहली बार आउटिंग करते नज़र आए आयुष-अर्पिता!
पढ़ेंः अर्पिता-आयुष के नए घर पर की पार्टी, लेकिन सलमान नहीं आए