विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्पिता-आयुष के नए घर पर की पार्टी, लेकिन सलमान नहीं आए

By Monika SharmaEdited By:
Published: Fri, 28 Nov 2014 08:54 AM (IST)Updated: Fri, 28 Nov 2014 09:07 AM (IST)

अर्पिता खान और आयुष शर्मा मुंबई में अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अर्पिता खान और आयुष शर्मा मुंबई में अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह फ्लैट अर्पिता को भाई सलमान खान ने गिफ्ट किया है।

अभिनेता अतुल अग्निहोत्री ने हाल ही में नए शादीशुदा जोड़े के नए घर पर हुई पार्टी में पूरे खान परिवार की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। इस पार्टी में सलमान के पिता सलीम खान, मां सलमा और हेलन, बहन अलवीरा पति अतुल अग्निहोत्री के साथ, सोहेल खान पत्नी सीमा खान के साथ और कुछ रिश्तेदार तथा दोस्त मौजूद थे। पार्टी की तस्वीर में सलमान खान, अरबाज और मलाइका नज़र नहीं आ रहे हैं।

एक और ट्वीट में अतुल ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा जा रहा था कि सलमान ने अर्पिता को रोल्स रॉयस गिफ्ट की है।

अर्पिता और आयुष ने हाल ही में हैदराबाद के फलनुमा पैलेस में शादी रचाई थी। दोनों पिछले एक साल से डेटिंग कर रहे थे। दोनों 2015 में शादी करने वाले थे लेकिन बाद में तय किया गया कि दोनों नवंबर में सलीम खान और सलमा खान की शादी की 50वीं सालगिरह के दिन ही शादी के बंधन में बंधेंगे।

पढ़ेंः सलमान द्वारा सोनाक्षी को रूलाने की खबर का हुआ पर्दाफाश

पढ़ेेंः जब अर्पिता की शादी से पहले आग बबूला हो गए सलमान!